बतइस उकर अधिकार अउ सावधानी
शिवगढ़ प्रेस – दुर्ग l दुर्ग :- डॉ अभिषेक पल्लव पुलिस अधीक्षक दुर्ग , संजय ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), अनंत साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण ), मीता पवार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू के मार्गदर्शन में शिल्पा साहू उप पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू के द्वारा दिनांक 22.02.2023 ग्राम पंचायत करंजा भिलाई में खाकी की चौपाल लगाई गई , जिसमें ग्रामीण उपस्थित हुए , जहां उनकी समस्याएं ,शिकायतों को उनसे पूछा गया और बच्चों को गुड टच बैड टच और उनके मदद के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 1098 बताया गया l वहीं ग्रामीणों के द्वारा बहुत से कानूनों के बारे में जानने की जिज्ञासा प्रकट की गई जहां उनको साइबर सुरक्षा,घरेलू हिंसा अधिनियम, टोनही प्रताड़ना अधिनियम ,विभिन्न महिला संबंधी कानून एवं शासन के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया l ग्रामीण को यातायात नियमों का पालन करना, डायल 112 के बारे मे बताया गया, और ग्रामीणों के द्वारा भविष्य में आगे भी इस तरह की चौपाल गांव में करने की बात रखी की गई! जहां रक्षा टीम एवं चौकी जेवरा सिरसा के प्रभारी मुकेश सोरी और स्टाफ उपस्थित रहे l




















Comments