शिवगढ़ प्रेस । दुर्ग , – दुर्ग जिले में पुलिस प्रशासन ने एक साथ बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 निरीक्षक और उप निरीक्षकों का तबादला किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह स्थानांतरण प्रशासनिक कारणों से आगामी आदेश पर्यंत प्रभावशील रहेगा। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
निरीक्षकों को सौंपी गई नई जिम्मेदारियां
जारी आदेश के अनुसार
निरीक्षक भानुप्रताप साव को थाना प्रभारी अंडा से हटाकर थाना प्रभारी नंदिनी नगर पदस्थ किया गया है।
वहीं निरीक्षक राजेश मिश्रा को रक्षित केंद्र दुर्ग से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी पाटन बनाया गया है।
निरीक्षक युवराज साहू को थाना प्रभारी धमधा से हटाकर यातायात, जिला दुर्ग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
निरीक्षक अनिल कुमार साहू को थाना प्रभारी पाटन से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी नेवई नियुक्त किया गया है।
उप निरीक्षकों को भी मिली थाना प्रभारी की कमान
इस फेरबदल में कई उप निरीक्षकों को थाना प्रभारी बनाया गया है।
उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुव को थाना पुरानी भिलाई से हटाकर थाना प्रभारी धमधा बनाया गया है।
उप निरीक्षक पुरुषोत्तम कुरें को थाना प्रभारी रानीतराई से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी कुम्हारी पदस्थ किया गया है।
उप निरीक्षक फागू राम लहरे को थाना प्रभारी जामगांव आर से हटाकर थाना भिलाई नगर भेजा गया है।
उप निरीक्षक पारस ठाकुर को थाना प्रभारी नंदिनी नगर से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी अंडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं उप निरीक्षक कमल सिंह सेंगर को थाना प्रभारी नेवई से हटाकर थाना प्रभारी रानीतराई पदस्थ किया गया है।
उप निरीक्षक योगेश्वर वर्मा को थाना प्रभारी कुम्हारी से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी जामगांव आर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं उप निरीक्षक दरबारी राम तारम को थाना प्रभारी जामगांव आर से हटाकर थाना छावनी पदस्थ किया गया है।
देखें पूरी लिस्ट –

कानून व्यवस्था को मजबूत करने की रणनीति
दुर्ग पुलिस अधीक्षक का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से जिले की कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति से पुलिसिंग में कसावट आएगी और अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनसंपर्क को भी मजबूती मिलेगी।
तत्काल आमद के निर्देश
एसएसपी विजय अग्रवाल ने सभी संबंधित निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त होकर नई पदस्थापना पर आमद देने के निर्देश जारी किए हैं।
***************************************************************



















Comments