शिवगढ़ प्रेस / दुर्ग , – किसानों के एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग की ओर से जिले की सभी प्राथमिक कृषि साख समितियों में 24 से 26 अक्टूबर तक विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में उन किसानों का पंजीयन कराया जाएगा जिनका नाम अब तक एग्रीस्टेक पोर्टल पर दर्ज नहीं हो सका है।
इस वर्ष धान की खरीदी के लिए किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में 31 अक्टूबर 2025 तक पंजीयन अनिवार्य किया गया है। जो किसान इस तिथि तक पंजीयन नहीं करा पाएंगे, वे समर्थन मूल्य पर धान विक्रय से वंचित रह जाएंगे।
बैंक से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में अब भी 4292 किसानों की व्यक्तिगत जानकारी पोर्टल पर दर्ज नहीं हो पाई है, जबकि 1737 किसानों का पंजीयन लंबित है। कलेक्टर दुर्ग के निर्देश पर तीन दिवसीय विशेष शिविर लगाकर इन लंबित पंजीकरणों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्राधिकृत अधिकारी और कलेक्टर अभिजीत सिंह ने किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि में अपनी संबंधित समिति में उपस्थित होकर पंजीयन कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं, ताकि उन्हें समर्थन मूल्य पर धान विक्रय का लाभ मिल सके। समितियों में यह कार्य च्वाइस सेंटर के माध्यम से किया जाएगा।
दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस के जोशी ने सभी किसानों से आग्रह किया है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय पर अपनी जानकारी अपडेट कराएं, जिससे खरीदी प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बता दे की दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अंतर्गत तीन जिले दुर्ग , बालोद और बेमेतरा आता है।
********************************************************



















b00yvw