Durg-Bhilai

शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ,,,

0

शिवगढ़ प्रेस / दुर्ग –, जिला चिकित्सालय दुर्ग में शुक्रवार को शिशु संरक्षण माह (एस.एस.एम.) का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत स्वास्थ्य विभाग सभापति सुश्री प्रिया साहू ने एक बच्चे को विटामिन एवं आयरन सिरप पिलाकर किया। इस अवसर पर जिले के स्वास्थ्य अधिकारी और चिकित्सक भी मौजूद रहे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग डॉ. मनोज दानी, सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या श्रीवास्तव और डॉ. आर.के. मल्होत्रा सहित जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य श्री दिलीप ठाकुर ने भी बच्चों को विटामिन और आयरन सिरप पिलाकर अभियान में सहभागिता दर्ज की।

अधिकारियों ने बताया कि शिशु संरक्षण माह का उद्देश्य बच्चों में कुपोषण और एनीमिया को रोकना है। इसके लिए जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, साथ ही 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को नियमित रूप से आयरन और विटामिन सिरप पिलाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और आमजन भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य और भविष्य के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया।

Vaibhav Chandrakar

दुर्ग सड़क सुरक्षा वाद-विवाद प्रतियोगिता,,,

Previous article

समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान का सम्मान,,,

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Durg-Bhilai