Durg-Bhilai

अण्डा गांव के गणेश ज्वेलर्स में हुई चोरी सहित अंचल की कई चोरियों के आरोपीगण गिरफ्तार

0

चांदी के जेवरात , नगदी सहित , लगभग तीन लाख की मशरूका भी हुई बरामद

शिवगढ़ प्रेस : दुर्ग : दुर्ग :-  दुर्ग ज़िले के अण्डा थाना अंतर्गत अण्डा गांव के बस स्टैंड में स्थित गणेश ज्वेलर्स में हुई चोरी की घटना शामिल आरोपियों को चांदी के जेवरात , नगदी रकम सहित लगभग तीन लाख रुपए की मशरूका के साथ गिरफ्तार किया गया है जो अंचल के कई चोरी की वारदात में शामिल थे। इस मामले का पूरा खुलासा करते हुए दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि दिनांक 19.04.2023 को प्रार्थी सतीश सोनी निवासी गवलीपारा, जैन भवन दुर्ग ने थाना अण्डा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी की बस स्टैण्ड अण्डा में गणेश ज्वेलर्स नाम की दुकान है जिसे दिनांक 17.04.2023 को रात्रि में दुकान में ताला लगाकर करके अपने घर चला गया था। दिनांक 18.04.2023 को सुबह 10:00 बजे दुकान जाकर देखा तो दुकान का शटर टूटा हुआ था दुकान के अन्दर रखे चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम 6000 रू. जुमला कीमती करीबन 1 लाख रू. को कोई अज्ञात व्यकित चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 57/2023 धारा 457, 380 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया था।

उक्त दुकानो में घटित हुई नकबजनी की घटनाओं को अत्यंत ही गंभीरता पूर्वक लेते पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आरोपियों की शीघ्र पतसाजी कर माल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत साहू (रा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक अपराध दुर्ग राजीव शर्मा ( रा.पु.से.), पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में प्रभारी एसीसीयु निरीक्षक संतोष मिश्रा, थाना प्रभारी उतई निरीक्षक मनोज प्रजापति, थाना प्रभारी अण्डा निरीक्षक अंबिका प्रसाद ध्रुव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

गठित विशेष टीम द्वारा दुकान के आसपास क्षेत्रो के सीसीटीवी कैमरों से मिले फुटेज के अवलोकन पर 02 संदेहियों को चिन्हांकित किया गया एवं फुटेज से प्राप्त संदेहियों के हुलिये के आधार पर पतासाजी हेतु विशेष सूत्र लगाये गये। जेल से रिहा हुये आरोपियों पर सतत् निगाह रखकर एवं पूछताछ कर पतासाजी के प्रयास किये जा रहे थे। लगाये गये विशेष सूत्र द्वारा सीसीटीवी फुटेज में चिन्हांकित संदेही की पहचान तिलेश्वर जांगडे उर्फ चिन्टू पिता सुरेश जांगडे उम्र 19 साल निवासी रजवाडा भवन, धनोरा के रूप में करने से संदेही को टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया प्रारंभिक पूछताछ पर गुमराह करता रहा किन्तु सतत् तथ्यात्मक पूछताछ करने पर अपने साथी 03 विधि विरूद्ध संघर्षरत बालकों के साथ मिलकर उक्त दुकानों में नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किये। टीम द्वारा चोरी किये गये मशरूका नगदी रकम एवं अन्य सामाग्री अरोपी से बरामद कर जप्त किया गया है अरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही संबंधित थानों से की जा रही है।

अण्डा गांव में हुए इस चोरी के अलावा इन आरोपियों ने यहां भी किया था हाथ साफ –

15.04.23 को थाना नेवई अंतर्गत कृष्णा टॉकीज रोड आजाद मार्केट रिसाली में प्रार्थी विमलेश जैन के भिलाई मसाला उद्योग की दुकान से नगद 10 हजार रूपए।

दिनांक 15.04.23 को थाना उतई अंतर्गत इंदिरा नगर उतई में प्रार्थी योगेश कुमार साहू के रमन डेली नीड्स की दुकान से 17 सो रुपए और सीसीटीवी का डीवीआर।

दिनांक 15.04.23 को थाना उतई अन्तर्गत ग्राम गाड़ाडीह में प्रार्थी टिकेश्वर साहू के हेमंत मोबाइल एवं फैंसी दुकान से नगद 700 रु और सीसीटीवी डीवीआर तथा 7 नग कीपैड मोबाइल ।

दिनांक 15.04.23 को थाना उतई अन्तर्गत ग्राम महकाखुर्द में प्रार्थी योगी राम देवांगन के डेली नीड्स दुकान से नगद 2000 रु ।

दिनांक 15.04.23 को थाना उतई अन्तर्गत ग्राम गाड़ाडीह में प्रार्थी शशिकांत के कबीर किराना स्टोर दुकान से नगद 1500 रु।

दिनांक 15.04.23 को थाना उतई अन्तर्गत ग्राम सेलुद में प्रार्थी उत्तम सिंह वर्मा के संजय जनरल स्टोर्स से नगद 1000 रु और अन्य जनरल सामान।

पुलिस विभाग से इनकी रही महत्त्वपूर्ण भूमिका

उक्त कार्यवाही में एसीसीयु से सउनि पूर्ण बहादुर, सउनि राजेश पाण्डेय, सउनि चंद्रशेखर सोनी, प्र0आर0 रूमन सोनवानी, आरक्षक अनुप शर्मा, पंकज चतुर्वेदी, राजकुमार चंद्रा, शमीम खान, शहबाज खान, उपेन्द्र यादव, थाना उतई से सउनि अश्वनी कुमार, प्र.आर. ब्रम्हानंद देशलहर, तुलसी कुमार, थाना अण्डा से सउनि झग्गर टंडन की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

ये थे आरोपी –
आरोपी :- (01) तिलेश्वर जांगडे उर्फ चिन्टू पिता सुरेश जांगडे उम्र 19 साल निवासी रजवाडा भवन, धनोरा (02) 03 विधि विरूद्ध संघर्षरत बालक।

=====≠======≠=======≠========

 

 

Vaibhav Chandrakar

कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

Previous article

जीत का मंत्र लेकर दुर्ग जिला भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जीत हेमचंद यादव पहुंचे उतई नगर

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Durg-Bhilai