शिवगढ़ प्रेस – दुर्ग l दुर्ग :- वरिष्ठ नागरिकों को होने वाली शारीरिक समस्याओं का निराकरण करने हेतु संभाग स्तरीय (जिला-दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला मानपुर-अंबागढ़ चौकी को सम्मिलित कर) परीक्षण एवं मूल्यांकन समारोह का आयोजन 22 फरवरी 2023 को समय प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम, मानस भवन के पास दुर्ग में किया जा रहा है। जिसमें वरिष्ठ नागरिकजनों का शारीरिक, नेत्र, कान नाक गला व नकली दांत हेतु दंत आदि परीक्षण साथ ही सामान्य चेकअप जैसे बी.पी. शुगर आदि का परीक्षण विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जायेगा। उक्त सामारोह में उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिको को तत्काल छड़ी वितरण की जावेगी एवं कृत्रिम दांत, चश्मा, व्हील चेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र आदि उपकरण का वितरण विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा परीक्षण एवं चिन्हांकन उपरान्त पृथक से प्रदाय किया जावेगा। उक्त कार्यक्रम में मंत्री समाज कल्याण विभाग की मुख्य आतिथ्य तथा अन्य मंत्रीगण तथा जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न होगा। अतः जिले के समस्त वरिष्ठ नागरिकजनों से अनुरोध है, कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम एवं योजनाओं का लाभ उठावें।
वरिष्ठ नागरिकों को होने वाली शारीरिक समस्याओं के निराकरण हेतु संभाग स्तरीय परीक्षण एवं मूल्यांकन समारोह का आयोजन दुर्ग में



















Comments