District Hospital DurgChhattisgarhDurg-Bhilai

सत्य साई बाबा जन्म शताब्दी वर्ष पर दुर्ग में रक्तदान शिविर 25 यूनिट रक्त संग्रह

0

शिवगढ़ प्रेस / दुर्ग  , – भगवान श्री सत्य साई बाबा के जन्मोत्सव के शताब्दी वर्ष पर श्री सत्य साई सेवा समिति, दुर्ग द्वारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में किया गया। सेवा एवं आध्यात्मिक कार्यों में सक्रिय समिति ने इसे सेवा कार्यों की श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण आयोजन बताया।

समिति के मेडिकल कोऑर्डिनेटर दिलीप ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में समिति के युवा साई भक्तों के साथ छत्रपति इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र तथा कल्याण कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। कुल 25 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ, जिसे जरूरी मरीजों के लिए ब्लड बैंक को उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम थे। विशेष अतिथि के रूप में जिला सर्वेलेंस नोडल अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे, रक्त कोष अधिकारी डॉ. मिथिलेश पारकर, नर्सिंग होम नोडल अधिकारी डॉ. श्रवण, डीएमओ डॉ. अवत्स वैष्णव, काउंसलर टी.एस. एंथोनी, सुपरवाइजर रूपेश, तथा तकनीशियन खिलावन, अदिति, मीनाक्षी, अंशु, हिमांशु और माला उपस्थित रहे।

समिति की ओर से दिलीप ठाकुर, श्रीनिवास राव, सौरव पांडे, नवीन त्रिपाठी, सीताराम ठाकुर, प्रशांत डोंगावकर, हरिश्चंद्र ठाकुर, श्रीमती सुशीला साहू, श्रीमती अनुपूर्णा राव, पूजा साहू, रंगदमन राजपूत, मनोज साहू, वी. कृष्णा राव, देवकुमार साहू, गौरव सिंह ठाकुर, बी.के. साहू, राजू सोनी, अरविंद राव सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। जिला संयोजक संदीप नायडू भी विशेष रूप से मौजूद थे।

छात्रों में दीक्षा साहू, हिमांशु मंडावी, निहाल सोनी, प्रिंस साहू, गुनीता साहू, यश बर्मन, अनुराग और शुभम चंद्राकर ने रक्तदान कर समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।

*************************************************************

Vaibhav Chandrakar

दुर्ग में छात्रा का रास्ता रोकने वाले आरोपी पर मामला दर्ज

Previous article

दुर्ग पेंशनर्स अधिवेशन 2025 : “भारत भूमि में जन्म सौभाग्य वालों को” – दंडीस्वामी डॉ. इंदुभवानंद; दुर्ग में पेंशनर्स महासंघ का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *