शिवगढ़ प्रेस / दुर्ग ; – जिला चिकित्सालय के टेलीमेडिसिन हाल में 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन चिकित्सालय के फार्मासिस्ट विभाग के कर्मचारियों द्वारा किया गया, जिसमें रमन गंधर्व, सरिता सेलकर और संदीप वाहने ने मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश प्रदान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत एक केक काटकर की गई, जिसके बाद मंच संचालक भूपेश उपाध्याय ने उपस्थित सभी लोगों को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दिवस 2009 से हर साल 25 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल फेडरेशन की स्थापना की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों में फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देना है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. मनोज दानी, सीएमएचओ रहे, जबकि अध्यक्षता डॉ. आश्विन मिंज, सिविल सर्जन सह अधिक्षक ने की। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. ए.के. यादव और डॉ. आर.के. नायक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार संजू श्याम कुंवर और दिलीप गजभिए ने व्यक्त किया।
जिला चिकित्सालय प्रबंधन द्वारा सभी फार्मासिस्टों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इसमें रानू राजपूत, विजय लक्ष्मीगांधी, प्रमोद जोशी, बीरेंद्र बेलचंदन, ज्योति साहू, ऋतु चौधरी, खुशबू राज, कामिनी साहू, अशोक सूर्य, वंशीजितेंद्र साहू, संदीप गोखले, हितेंद्र टंडन, बीरेंद्र यादव, टिंबेश गौतम, सोमी आनंद नेमा, गायत्री साहू, भारत भूषण और दीपक धनकर शामिल थे। ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति द्वारा स्टोर इंचार्ज को भी एक विशेष प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में सभी फार्मासिस्टों को प्रतीक चिन्ह भी दिया गया। इस अवसर पर मेट्रन चित्रलेखा बोरकर, अजय नायक और रीना देवदास की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम ने फार्मासिस्ट समुदाय के योगदान को मान्यता देते हुए एक प्रेरक और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाया।
******************************************************



















Comments