Dau Vasudev Chandrakar Kamdhenu University AnjoraChhattisgarhDurg-Bhilai

वेटनरी पॉलिटेक्निक महासमुंद/सूरजपुर/ जगदलपुर/ राजनांदगांव में 2 वर्षीय “पशुपालन में डिप्लोमा पाठ्यक्रम” एवं मात्स्यिकी पॉलिटेक्निक राजपुर धमधा में 2 वर्षीय “मात्स्यिकी विज्ञान में डिप्लोमा पाठ्यक्रम” की ऑफलाइन काउंसलिंग 27 अक्टूबर 2023 को

0

शिवगढ़ प्रेस दुर्ग : दुर्ग :- दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के अंतर्गत वेटनरी पॉलिटेक्निक महासमुंद/सूरजपुर/ जगदलपुर/ राजनांदगांव में 2 वर्षीय “पशुपालन में डिप्लोमा पाठ्यक्रम” एवं मात्स्यिकी पॉलिटेक्निक राजपुर धमधा में 2 वर्षीय “मात्स्यिकी विज्ञान में डिप्लोमा पाठ्यक्रम” संचालित हैं। जिसके लिए व्यवसायिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित पी.व्ही.पी.टी. की मेरिट के आधार पर दिनांक 21 अगस्त 2023 से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। उपरोक्त वेटनरी/ मात्स्यिकी पॉलिटेक्निकों में पी.व्ही.पी.टी के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण की काउंसलिंग में कुल 213 सीटों पर प्रवेश दिया जा चुका हैं। उक्त काउंसलिंग पश्चात पॉलिटेक्निक की 177 रिक्त सीटों पर केवल कक्षा 12वीं में बायोलॉजी, भौतिक, रसायन एवं जीव विज्ञान विषय से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए दिनांक 27 अक्टूबर 2023 को ऑफलाइन काउंसलिंग दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग कैंपस के कृषक छात्रावास में आयोजित है, जिसमें इच्छुक छात्र-छात्राएं भाग ले सकते है। रिक्त सीटों का विवरण एवं अन्य संबंधी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.cgkv.ac.in एवं cgkvmis.cg.nic.in पर उपलब्ध है।

Vaibhav Chandrakar

दुर्ग : वायरल वीडियो : दो की दर्दनाक मौत : पिकअप चालाक ने मारी ठोकर , स्कूटी को आग की लपटों के साथ 5 कि मी घसीटा….यह वीडियो अब हो रहा वायरल

Previous article

जब खैरागढ़ में सचिन तेंदुलकर को देख लोग रह गए आवक… कहा जा रहे थे तेंदुलकर ?

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *