शिवगढ़ प्रेस : दुर्ग : दुर्ग :– दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा दिनांक 22 एवं 23 नवंबर 2023 को अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव का रंगारंग प्रस्तुति के साथ समापन हुआ। इसके तहत रंगोली, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, कार्टुनिंग, पेंटिंग, कोलाज,क्ले मॉडलिंग, समूह नृत्य, समूह गायन, एकल गायन, स्किट, मिमिक्री इत्यादि 17 स्पर्धाएं हुई, जिसमें पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा ने ओवरआल चैंपियनशिप जीता।

इस तरह अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ.नीलू गुप्ता ने युवा महोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर कुलपति डॉ.आर.आर.बी.सिंह ने छात्रों एवं स्टाफ को उत्सवर्धन करने के लिए युवा महोत्सव के बारे में जानकारी दी एवं सभी को अपने उद्बोधन में कम से कम एक उद्देश्य लेकर चलने, लगन एवं रोज 2 घंटे मेहनत करने हेतु प्रेरित किए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.आर.के.सोनवणे, अधिष्ठाता पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा डॉ. एस.के. तिवारी, सभी महाविद्यालय के अधिष्ठातागण, समस्त निदेशकगण, समस्त प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएं, क्रीड़ा अधिकारी ए.बी.एस. दीवान की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रीति सिंह, एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सोनाली पृष्टि द्वारा किया गया।
विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ.दिलीप चौधरी द्वारा अंतर महाविद्यालयीन युवा महोत्सव से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।



















Comments