Dau Vasudev Chandrakar Kamdhenu University AnjoraChhattisgarhDurg-Bhilai

सद्भावना दिवस के अवसर पर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली प्रतिज्ञा

0

शिवगढ़ प्रेस : दुर्ग : दुर्ग :- दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय,अंजोरा, दुर्ग के अधीनस्थ स्थापित महाविद्यालय एवं विभिन्न केंद्रों के अधिकारियों, कर्मचारियों को सद्भावना दिवस के अवसर पर अधिष्ठाता डॉ.एस.के. तिवारी द्वारा प्रतिज्ञा दिलाई गई । विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त के दिन को सद्भावना दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया। 19 एवं 20 अगस्त को शासकीय अवकाश होने के कारण 18 अगस्त को सद्भावना दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर निर्देशक वन्य प्राणी संस्थान डॉ.एस.एल.अली, प्राध्यापक डॉ.के.एम.कोले, विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ.दिलीप चौधरी, प्राध्यापकगण एवं कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति रही। सद्भावना दिवस के अवसर पर सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता के लिए कार्य करने और हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यम से सुलझाने की प्रतिज्ञा ली।

==≠===≠=====≠=====≠======≠====≠==

Vaibhav Chandrakar

उतई ; चौंतीस सालों बाद मिले गुरु – शिष्य बीते दिनों की याद ताजा कर हुए भाव विह्वल

Previous article

पशु चिकित्सा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के एकमात्र कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग में वर्ष 2023-24 पशुचिकित्सा के स्नातक पाठ्यक्रम (बी.व्ही.एस.सी. एंड ए.एच.) में प्रवेश हेतु सूचना

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *