Dau Vasudev Chandrakar Kamdhenu University AnjoraChhattisgarhOrientation

पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय , अंजोरा में नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं का हुआ ओरियंटेशन प्रोग्राम

0

शिवगढ़ प्रेस – दुर्ग – दुर्ग :- दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा, दुर्ग में बी.व्ही.एस.सी. एंड ए.एच. में नव-प्रवेशित छात्र छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम 17 मार्च 2023 को विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.(कर्नल) एन.पी.दक्षिणकर के मुख्य आतिथ्य, डॉ.आर.के.सोनवाने कुलसचिव के विशिष्ट आतिथ्य, उपकुलसचिव डॉ.एम.के.गेंदले, निदेशक शिक्षण डॉ.एस.पी.इंगोले, पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.एस.के. तिवारी की अध्यक्षता, अकादमिक प्रभारी डॉ.एस.पाल, विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ.दिलीप चौधरी, कुलपति जी के निज सहायक संजीव जैन एवं प्राध्यापकगणों की गरिमामय उपस्थिति में किया गया ।

वर्तमान में 64 नीट के चयनित, 12 व्ही.सी.आई. एवं चार विभागीय कोटे से प्रवेश लिए हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.एस.के.तिवारी ने महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय की स्थापना, महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों एवं प्रवेश से संबंधित नियमों की जानकारी दी और बताया कि इस शिक्षा से शत-प्रतिशत रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। डॉ.आर.सी.घोष ने पशुचिकित्सा विज्ञान के महत्व एवं अवलोकन,डॉ.एस. पाल ने कॉलेज एवं अकादमिक कैलेंडर एवं नियमावली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। छात्रावास अधीक्षक डॉ.हमेश कुमार रात्रे, डॉ. श्रद्धा नेटी एवं डॉ.ओसामा कलीम ने छात्र-छात्राओं को छात्रावास के दिशा- निर्देश एवं वहां उपलब्ध सुविधाओं, डॉ. शब्बीर अनंत ने खेलकूद के महत्व, इंजी.अब्दुल मन्नान के द्वारा ऑनलाइन पेमेंट गेटवे (फीस), अंकसूची की डिजिटली हस्ताक्षरित प्रति, कोर्स पंजीयन तथा डॉ.दिलीप चौधरी ने पुस्तकालय में उपलब्ध संसाधनों का अधिक से अधिक उपयोग के बारे में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से नव-प्रवेशित छात्र छात्राओं को अवगत कराया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति ने अपने उद्बोधन में नव-प्रवेशित छात्र छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साढे पांच वर्षीय इस पढ़ाई में उचित तरीके से समय का उपयोग करके प्रशासनिक, तकनीकी सेवा, प्राइवेट सर्विसेज एवं अनुसंधान क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे सकते हैं। इस अवसर पर कालेज के एल्युमिनी एसोसिएशन को रिवाइव करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी इस अवसर का पूरा पूरा लाभ उठावें, अपनी प्रगति के लिए उपलब्ध संसाधनों का अच्छी तरह से उपयोग करें साथ ही भविष्य की उज्जवल कामना करते हुए आयोजकों को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ.मीनू दुबे ने मंच संचालन एवं प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष डॉ.केशव दास ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Vaibhav Chandrakar

33 के.व्ही लाईन के चार्ज होने से आईआईटी भिलाई हुआ रोशन

Previous article

दुर्ग की राजनीती में चाणक्य माने जाने वाले “दाऊजी” स्व. वासुदेव चंद्राकर जी का जीवन वृतांत भाग – 01

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *