CrimeChhattisgarh

नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी चरवाहा गोवा से गिरफ्तार, जशपुर पुलिस ने भेजा जेल, जंगल में किया रेप और फ़रारी में बन गया वेटर 

0

शिवगढ़/प्रेस,- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पिछले कई दिनों से फरार चल रहे आरोपी को सैकड़ों किलोमीटर दूर गोवा से ढूंढ निकालकर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मामला: थाना बागबहार क्षेत्र
घटना थाना बागबहार क्षेत्र की है, जहां 6 अक्टूबर 2025 को एक 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के पिता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित परिवार को तब मामले की जानकारी मिली जब लड़की को लंबे समय से मासिक धर्म नहीं होने पर उन्होंने उससे पूछताछ की।

पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि गांव का ही 52 वर्षीय मिलराम तिर्की जंगल में बकरी चराने के दौरान उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर चुका है।नाबालिग ने सामाजिक बदनामी के डर से पूरी घटना छिपा रखी थी, लेकिन गर्भ ठहरने पर परिजन सच्चाई जान सके।

तुरंत FIR और जांच की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को समझते हुए थाना बागबहार पुलिस ने आरोपी मिलराम तिर्की के खिलाफ BNS की धारा 64(1) और POCSO Act की धारा 4 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया।
नाबालिग का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया और जांच आगे बढ़ाई गई। लेकिन घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था। उसकी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिल रहा था।

पुलिस को मिला सुराग — आरोपी गोवा में

लगातार की गई तकनीकी जांच और सक्रिय मुखबिरों की सूचना से पुलिस को पता चला कि आरोपी गोवा राज्य के थाना फातोड़ा क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही एसएसपी ने एक विशेष टीम गठित कर तत्काल गोवा रवाना किया।

पुलिस टीम ने फातोड़ा क्षेत्र के मझगांव बस स्टैंड के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में दबिश दी, जहां मिलराम तिर्की वेटर के रूप में काम कर रहा था।पुलिस ने उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया और जशपुर लाकर आगे की कार्रवाई की।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म 

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Vaibhav Chandrakar

दुर्ग : सेंट्रल जेल प्रशासन ने किया सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान

Previous article

एक गांव… आठ अजगर… और दहशत! दुर्ग के घोटवानी गांव में अजगरों की पैठ’, एक ही दिन में दो पकड़े गए,,,खेत–खलिहान में अजगरों का आतंक ,,

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Crime