CrimeDurg-Bhilai

दुर्ग में छात्रा का रास्ता रोकने वाले आरोपी पर मामला दर्ज

0

शिवगढ़ प्रेस / दुर्ग , –  दुर्ग के सुराना कॉलेज में बीपीएड की पढ़ाई कर रही एक 23 वर्षीय छात्रा से रास्ते में छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना 3 नवंबर 2025 की बताई जा रही है। पीड़िता रविशंकर स्टेडियम दुर्ग जा रही थी, तभी आरोपी युवक ने रास्ता रोककर उसे परेशान किया और छेड़खानी की। छात्रा की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी कुनाल परिहार के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

पदमनाभपुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, केलाबाड़ी वार्ड क्रमांक 40 निवासी नंदनी निर्मलकर पिता गोपाल निर्मलकर ने शिकायत दी है कि वह सुराना कॉलेज से बीपीएड की पढ़ाई कर रही हैं और खेल गतिविधियों के लिए अक्सर रविशंकर स्टेडियम जाती हैं। 3 नवंबर को जब वह चौपाटी के पास वैभवी टाइपिंग सेंटर के सामने पहुंचीं, तभी आरोपी कुनाल परिहार आया और उनका रास्ता रोककर जबरदस्ती अपने साथ चलने को कहने लगा।

नंदनी ने जब साथ चलने से इंकार किया तो आरोपी ने उनका हाथ और बांह पकड़ लिया तथा उनके साथ जबरदस्ती करने लगा। छात्रा ने किसी तरह खुद को छुड़ाकर पास की दुकान में जाकर शरण ली। इसके बाद उन्होंने अपने पिता गोपाल निर्मलकर को फोन कर घटना की जानकारी दी।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी कुनाल परिहार से उसकी पहचान कुछ वर्ष पहले उसकी बहन के माध्यम से हुई थी। वह खुद भी एक फुटबॉल खिलाड़ी है और उसी दौरान यह जान-पहचान हुई थी। लेकिन पिछले एक वर्ष से आरोपी उसे लगातार परेशान कर रहा था। वह बार-बार फोन कर मिलने के लिए दबाव डालता था और मना करने पर धमकी देता था कि “मैं तुम्हें देख लूंगा।”

नंदनी के अनुसार, आरोपी न केवल उसे बल्कि उसके साथी खिलाड़ियों को भी फोन कर कहता था कि नंदनी को उससे बात करने के लिए कहो। पीड़िता ने स्पष्ट किया कि वह उससे किसी भी तरह का संबंध नहीं रखना चाहती।

परिवार से सलाह के बाद पीड़िता 5 नवंबर को अपने पिता के साथ पदमनाभपुर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कुनाल परिहार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 78, 351(3), 126(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

****************************************************************

Vaibhav Chandrakar

दुर्ग एग्रीस्टेक पंजीयन में किसानों के लिए तीन दिवसीय शिविर

Previous article

सत्य साई बाबा जन्म शताब्दी वर्ष पर दुर्ग में रक्तदान शिविर 25 यूनिट रक्त संग्रह

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Crime