शिवगढ़ प्रेस : दुर्ग : दुर्ग :- पुलिस के जिला विशेष शाखा ( डीएसबी ) में प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र यादव पर दुष्कर्म का आरोप लगा है । मामले में महिला की शिकायत पर निरीक्षक यादव को गुरुवार शाम को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया। निरीक्षक ने दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना में बतौर प्रभारी अपनी पदस्थापना के दौरान महिला से अनाचार किया था। मामले में आज आरोपी को भिलाई-3 न्यायालय में पेश करने की तैयारी है ।

दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना में प्रभारी रह चुके निरीक्षक राजेन्द्र यादव ( 52 वर्ष ) पर एक महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस आरोप के बाद पुलिस ने आरोपी निरीक्षक को गुरुवार की शाम को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया। पीड़िता महिला की शिकायत पर पूछताछ और प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी राजेन्द्र यादव के खिलाफ दुर्ग कोतवाली पुलिस ने जीरो में मामला कायम कर केस डायरी अमलेश्वर थाना को भेज दिया है जानकारी के मुताबिक अमलेश्वर की रहने वाली एक महिला ने दुर्ग रेंज आईजी डॉ आनंद छाबड़ा को लिखित शिकायत करते हुए निरीक्षक राजेन्द्र यादव पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
आईजी ने सीएसपी दुर्ग आईपीएस वैभव बैंकर को शिकायत के आधार पर मामले में जांच कराने का निर्देश दिया। सीएसपी के दिशा निर्देश पर दुर्ग सिटी कोतवाली टीआई एस एन सिंह ने जांच किया जिसके बाद धारा 376 के तहत अपराध कायम कर आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया । निरीक्षक राजेन्द्र यादव अभी जिला विशेष शाखा दुर्ग का प्रभारी है और वह एनजीओ मेस सेक्टर 6 में रह रहा था।
======≠=====≠======≠=====≠===



















Comments