CrimeChhattisgarhDurg-Bhilai

बालोद जिले के बुजुर्ग से घटित लूट के आरोपीगण दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में : बालोद में 2018 में भी इसी प्रकार की घटना को दे चुके है अंजाम , आरोपियों से लूट की रकम बरामद….

0

  •  पद्यनाभपुर थाना क्षेत्र में रिटार्यड बुजुर्ग व्यक्ति के साथ घटित लूट के मामले का खुलासा
  • सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जानकारी एवं मानवीय सूचना संसाधनों के बेहतरीन तालमेल से मामले को सुलझाने में मिली सफलता
  • बालोद में पेशी पर आये राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के आरोपियों के द्वारा दिया गया था लूट की घटना को अंजाम
  • फिर से एक नई घटना को अंजाम देने ट्रेन में सवार होकर जाते समय, टीम के द्वारा वेण्डर बनकर आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता
  • आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से 07 लाख रूपये किया गया बरामद
  • प्रकरण में योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम देने वाले अर्न्तराज्यीय गिरोह के 06 सदस्य गिरफ्तार 02 अन्य फरार आरोपियों की जारी है तलाश

शिवगढ़ प्रेस : दुर्ग : दुर्ग :- 5 अप्रेल को पैगंबर सिह मण्डावी पिता स्व बहुर सिंह मण्डावी, निवासी ग्राम भोथीपार, जिला बालोद ने थाना पद्यनाभपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया की 27 मार्च को मेरे घर के पास 03 अज्ञात व्यक्ति आये और बोले की हमारे पास जेसीबी मशीन है हम लोग सड़क बनाने का काम करते है अभी हम लोग का जेसीबी मशीन खाली है कुछ काम करवाना हो तो करवा लो पैसा अपने हिसाब से दे देना बोलने पर अपने खेत को समतलीकरण करने का काम उनको दे दिया। खेत का समतलीकरण करने बाद दूसरे दिन दिनांक 29 मार्च को सुबह वो तीनों अज्ञात व्यक्ति खेत आए और खेत समतलीकरण का बिल 27 लाख रूपये हुआ है बोल कर पैसा मांग करने लगे नहीं दोगे तो तुम्हे जेल में डलवा देने की धमकी देने लगे तो डरकर उनको पैसा देने के लिये उनमें से 01 व्यक्ति को अपने मोटर सायकल के पीछे बैठा कर पैगंबर सिंह भिलाई आया पंजाब ने शनल बैंक सेक्टर 6 ब्रांच से 13 लाख 50हज़ार रूपये निकालकर अपने गॉव भोथीपार जाने के लिए निकला जब धनोरा-हनोदा रोड पर पहॅूचा था कि उनके साथ आये व्यक्ति ने गाडी रूकवाया उसी समय उसके अन्य 02 साथी भी मोटर सायकल से आ गये और पैगम्बर सिंह के पास रखे 13 लाख 50 हजार रूपये को छिनकर भाग गये। घटना के बाद परिवार जनों की सलाह पर थाना पद्यमनाभपुर में अपराध क्रमांक 62/2023 धारा 392 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग अभिषेक पल्लव द्वारा मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुये आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी के दिशा निर्देश प्राप्त हुये थे जिसके एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी एवं शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे । इस सम्बंध में घटना स्थल से लेकर गुण्डरदेही तक 50 कि.मी. के मार्गो मे लगे करीबन 1000 सीसीटीवी कैमरों से मिले फुटेज का सूक्ष्मता से अवलोकन कर 03 आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त हुलिये के आधार पर आरोपियों की पतासाजी हेतु विशेष सुत्र और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपियों की पतासाजी कर हरसंभव प्रयास जारी रहा। इसी दौरान टीम को सूत्रों से पता चला की बबलू खान निवासी करौली, राजस्थान जो कि बालोद के 01 धोखाधड़ी के मामले में अपने सहयोगियों सहित पेशी पर बालोद आया हुआ है जिसने पूर्व में इसी प्रकार का लूट की घटना को बालोद में अंजाम दिया था।

सूचना को गंभीरता से लेते हुये टीम द्वारा पूर्व में बालोद में पकड़े गये बबलू खान एवं उसके सहयोगियों के फोटो प्राप्त कर उनका सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त संदेहियों के फोटो से मिलान किया गया जिससे आरोपी की पहचान बबलू खान, परवीन खान के रूप में सुनिश्चित हुई प्राप्त जानकारी के आधार पर उक्त व्यक्तियों के मोबाईल नंबर प्राप्त कर तकनीकी आधार पर जानकारी एकत्र की गई, प्राप्त तकनीकी एवं विशेष सूत्रों से प्राप्त जानकारी के परिणाम स्वरूप आरोपियों की उपस्थिति उत्कल एक्सप्रेस में होना एवं किसी घटना को अंजाम देने के लिये बिलासपुर की ओर जाना पता चला जिसके आधार पर टीम द्वारा उत्कल एक्सप्रेस में सवार होकर अपनी पहचान छुपाते हुये ट्रेन में वेण्डर के रूप में बोगियों में घुम-घुम कर पतासाजी की जा रही थी जो कि आरोपीगण बबलू खान, अली शेख, अली मोहम्मद, तस्लीम खान, अनीश खान, अब्दुल अलीम ट्रेन में सफर करते हुये मिले जिन्हे पकड़कर पूछताछ किया गया ।

प्रारंभिक पूछताछ पर गुमराह करते रहे किन्तु तथ्यात्मक पूछताछ करने पर करीबन 10-12 दिन पूर्व एक बुजुर्ग व्यक्ति से खेत समतलीकरण कराने के नाम पर जेसीबी मशीन लगाकर खेत समतल कर योजनाबद्ध तरीके से अलग-अलग ग्रुप में बंटकर सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर समतलीकरण करवाने की बात कहकर बुजुर्ग व्यक्ति को डरा-धमका कर पेनाल्टी भरने की बात कहते हुये बैंक में जमा उसकी FD की रकम को जबरदस्ती विड्राल करवा कर रास्ते में 13.50 लाख रूपये को लूट कर भाग जाने की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया । आरोपियों द्वार लूटी गई रकम में से 07 लाख रूपये को आपस में बॉटकर अपने पास रखना और शेष रकम 06.50 लाख रूपये को प्रकरण के फरार आरोपी परवीन खान, आलम खान के पास रखा होना बताया गया। आरोपियों के कब्जे से पृथक-पृथक लूटी गई रकम में से 07 लाख रूपये बरामद कर जप्त किया गया फरार आरोपियों की पता-तलाश की जा रही है।आरोपियों के विरूद्ध थाना पद्यनाभपुर से अग्रिम कार्यावाही की जा रही है।

कार्यवाही में इन पुलिसकर्मियों की रही विशेष भूमिका
उक्त कार्यवाही में सउनि चंद्र शेखर सोनी, सउनि शमित मिश्रा, आरक्षक प्रदीप सिंह, जगजीत सिंह, शोभित सिन्हा, रिन्कू सोनी, तिलेश्वर राठौर, जुगनु सिंह, खुर्सीद खुर्रम बक्श, चित्रसेन साहू, शेख फारूख खान, केशव साहू, सनत भारती, कोमल राजपूत, नरेन्द्र सहारे, थाना पद्यनाभपुर से सउनि जी.एस. ठाकुर, महिला आरक्षक उमा डाली यादव की भूमिका सराहनीय रही।

गिरफ्तार आरोपी के नाम :-

(01) बबलू खान पिता हुकुम खान, उम्र 36 साल, निवासी ग्राम सयलोकर, जिला करौली, राजस्थान
(02) अली शेख पिता हुसैनी शेख उम्र 38 साल, निवासी ग्राम नरौरा, जिला बुलंद शहर, उत्तर प्रदेश
(03) अली मोहम्मद पिता हुसैनी शेख, उम्र 35 साल, निवासी नरौरा, जिला बुलंद शहर, उत्तर प्रदेश
(04) तस्लीम खान पिता जमीर खान, उम्र 28 साल, निवासी ग्राम नरौरा, जिला बुलंद शहर, उत्तर प्रदेश
(05) अनी श खान पिता अब्दुल अजीम, उम्र 35 साल, निवासी ग्राम कलकत्ती, नरौरा, जिला बुलंद शहर, उत्तर प्रदेश
(06) अब्दुल अजीम पिता तबादीर खान, उम्र 70 साल, निवासी नरौरा, जिला बुलंद शहर, उत्तर प्रदेश

फरार आरोपी:

(01) परवीन खान निवासी ग्राम सागनेर, जिला जयपुर, राजस्थान
(02) आलम खान निवासी मुरैना, मध्यप्रदेश

दुर्ग पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने कहा कि 

Vaibhav Chandrakar

आखिरकार दुर्ग जिले की जलपरी चंद्रकला ने बना लिया वर्ल्ड रिकॉर्ड :,,,दर्ज हो गया गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम ;.. अपने गांव पुरई को किया गौरान्वित

Previous article

दुर्ग के स्वास्थ्य संस्थानों में आज किया गया कोविड-19 की मॉक ड्रील

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Crime