CongressDurg-Bhilai

दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष बनकर पुष्पा भुनेश्वर यादव ने कांग्रेस की सीट रखी सुरक्षित

0

शिवगढ़ प्रेस  : दुर्ग  : दुर्ग  :- दुर्ग ज़िला पंचायत की अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में कॉन्ग्रेस की ओर से घोषित प्रत्याशी पुष्पा यादव जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हो गई। दुर्ग के जिला पंचायत भवन में कांग्रेस की ओर से जिला पंचायत सदस्यों के बीच हुई सर्वसम्मति में पुष्पा यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया था तो वही भाजपा की ओर हर्षा चंद्राकर को प्रत्याशी बनाया गया था। नामांकन दाखिल करने के बाद जिला पंचायत के सभी सदस्यों के सभागार में मतदान किया जिसमें रिटर्निंग ऑफिसर पदमिनी भोई साहू के समक्ष 11 सदस्यों में कांग्रेस के 7 सदस्यो और भाजपा के 4 सदस्यो ने मतदान में हिस्सा लिया। जिसमें पुष्पा यादव ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया।

जिला पंचायत सदस्य के रुप में पुष्पा यादव प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रुद्र कुमार के विधानसभा क्षेत्र से आती है। पुष्पा यादव के परिवार के सदस्य भी जुड़े हुए और उनके पति भुनेश्वर यादव भी राजनिति से जुडे हुए हैं और ग्राम पंचायत के सरपंच है।

पुष्पा यादव, नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्ग

निर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि

ताम्रध्वज साहू , गृहमंत्री

पराजित भाजपा प्रत्याशी हर्षा चंद्राकर ने कहा कि

हर्षा चंद्राकर , सदस्य जिला पंचायत

आपको बता दें स्व शालिनी यादव के निधन से खाली हुई अध्यक्ष की कुर्सी के लिए आज पुनः यह चुनाव कराया गया था।

चुनाव के समय दुर्ग संगठन प्रभारी गिरीश देवांगन, जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, चरोदा महापौर निर्मल कोसरे, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू, श्रम मंडल उपाध्यक्ष केशव बंटी हरमुख, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं शिल्प कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नंद कुमार सेन, दुर्ग निगम सभापति राजेश यादव, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र साहू, सहकारिता प्रकोष्ठ के रिवेंद्र यादव, पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद दुर्ग निगम के महापौर परिषद सदस्य ऋषभ जैन ,किसान कांग्रेस के कृष्णा देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

==≠=≠=≠==≠====≠=====≠=====≠=====

Vaibhav Chandrakar

लाखों की चोरी में शामिल बांग्लादेशी घुसपैठिये अब दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़े ,,, एक का पासपोर्ट जब्त ,,, कुछ साथी अभी भी फरार…

Previous article

कार्यकर्ताओं और जन सामान्य तक पार्टी गतिविधियों को आसानी से पहुंचाने के लिए दुर्ग जिला भाजपा की सोशल मीडिया टीम गठित :: भाजपा सोशल मीडिया प्रकोष्ठ दुर्ग के जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव ने की कार्यकारिणी घोषित

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Congress