CompititionChhattisgarhDurg Gramin

दुर्ग सड़क सुरक्षा वाद-विवाद प्रतियोगिता,,,

0

शिवगढ़ प्रेस / दुर्ग , – दुर्ग जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तरीय सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, अनुभागीय अधिकारी राजस्व और जिला परियोजना अधिकारी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सजेस दीपक नगर दुर्ग में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति में एएसपी ट्रैफिक दुर्ग ऋचा मिश्रा, इनर व्हील एनजीओ अध्यक्ष हेमा कुलकर्णी, ज्योति पिल्लई, बीईओ राजेश्वरी चंद्राकर, एबीईओ उल्लास प्रभारी रश्मि ठाकुर, आत्मानंद स्कूल की प्राचार्य शेफाली, वरिष्ठ शिक्षक सास्त्री जी और जेकब सर शामिल हुए। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस दुर्ग के निरीक्षक एवं सिपाही भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इस प्रतियोगिता में विकासखंड दुर्ग के विभिन्न हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों से आए लगभग 70 से अधिक छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा के महत्व, यातायात नियमों का पालन और जीवन रक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे।

प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे:

प्रथम स्थान: सजेस बोरसी

द्वितीय स्थान: सजेस पं. जवाहरलाल नेहरू स्कूल खुर्सीपार

तृतीय स्थान: पीएम श्री सजेस नागपुरा

सांत्वना पुरस्कार: HSS कैंप-1, सजेस दीपक नगर, HSS आदर्श कन्या दुर्ग

विजेताओं को प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रथम स्थान को ₹2500, द्वितीय को ₹2000, तृतीय को ₹1500 तथा सांत्वना प्राप्त विद्यालयों को ₹1000-1000 का डेमो चेक प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन मृणाली पत्रेकर ने किया। संपूर्ण आयोजन एवं संयोजन की जिम्मेदारी एबीईओ उल्लास प्रभारी रश्मि ठाकुर ने निभाई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं बल्कि जीवन बचाने की आदत है, जिसे हर विद्यार्थी को अपनाना चाहिए।

Vaibhav Chandrakar

दुर्ग में भव्य गणेश महोत्सव,,,

Previous article

शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ,,,

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *