सेवा और समर्पण की मिसाल
शिवगढ़ प्रेस , दुर्ग – मानव सेवा को ही अपना जीवन उद्देश्य मानकर पिछले 30 वर्षों से निरंतर जरूरतमंदों, पीड़ितों और असहाय लोगों की सेवा में लगे जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर को उनके उल्लेखनीय सामाजिक योगदान के लिए राज्य शासन द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय के करकमलों से प्रदान किया गया।

सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका
दिलीप ठाकुर ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के सचिव हैं और जिला चिकित्सालय से संबद्ध जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य के रूप में वर्षों से सेवाकार्य कर रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। जिला चिकित्सालय में मरीजों एवं उनके परिजनों की सहायता करना उनके सेवा कार्यों का प्रमुख केंद्र रहा है।
पहले भी मिल चुका है सम्मान
उल्लेखनीय है कि यह पहला अवसर नहीं है जब दिलीप ठाकुर को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया हो। इससे पूर्व भी उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए उन्हें सम्मान प्राप्त हो चुका है, जो उनकी सेवा-निष्ठा और निरंतरता को दर्शाता है।
संस्थाओं ने दी बधाई
इस सम्मान पर ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति, श्री सत्य साईं सेवा समिति तथा सत्यम शिवम् सुंदरम समिति के सदस्यों ने दिलीप ठाकुर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने विश्वास जताया कि वे आगे भी इसी सेवा भाव से समाज के लिए कार्य करते रहेंगे।
***************************************************************



















Comments