शिवगढ़ प्रेस, दुर्ग / पवार क्षत्रिय संघ भिलाई-दुर्ग की महिलाओं एवं कार्यकारिणी द्वारा राजाभोज मंगल भवन, दीक्षित कॉलोनी नेहरू नगर भिलाई में 03 अगस्त रविवार को सावन झूला एवं तीज महोत्सव, छत्तीसगढ़ की समृद्व लोक परंपराओं के बीच मनाया गया।

पवार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल चौधरी, महासचिव अर्पण बिसेन, उपाध्यक्ष बसंत बिसेन, निर्मला पटले, महिला कार्यकारिणी की राष्ट्रीय अध्यक्षा केशर बाई बिसेन, संरक्षक डॉ.वाय.आर.कटरे, हरिकृष्ण बिसेन, मेघलाल बिसेन, प्रभाकर खौसी, समाजसेवी संजय गौतम, आशुतोष बिसेन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डुलेंन्द्र ठाकरे, जनसंवाद सचिव एवं मीडिया प्रभारी डॉ.दिलीप चौधरी, महासचिव नीतिराज राहंगडाले, कोषाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद भगत, युवाध्यक्ष डिलेश बोपचे की गरिमामयी उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

महोत्सव का शुभारंभ राजा भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं मॉ गढ़कालिका की आरती के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में हल्दी कुमकुम के साथ महिलाओं का स्वागत कर मेंहदी, कुर्सी दौड़, नींबू चम्मच दौड़, स्वादिष्ठ पकवान आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में एकल एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा एवं जिला पंचायत सभापति बालाघाट केशर बाई बिसेन ने वृहद संख्या में सामाजिक महिला एवं कार्यकारिणी की उपस्थिति से प्रफुल्लित होकर अपने संबोधन में कहा कि समाज एवं परिवार में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। सामाजिक एकजुटता के साथ समाज निर्माण तथा देश निर्माण में अपना योगदान दें।
नई बहुओं हेतु सावन क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें “नेहा देशमुख” ने सावन क्वीन का खिताब जीता। पवार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल चौधरी ने महिलाओं को सावन झूला एवं तीज महोत्सव की बधाई देते हुए आयोजकों की भूरी-भूरी प्रशंसा कर बताया कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को हमारी कला, संस्कृति तथा रीति-रिवाजों को जानने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम का संचालन महिला अध्यक्षा आशा शरणागत एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महासचिव ममता राहंगडाले तथा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में योगदान देने हेतु पवार क्षत्रिय संघ भिलाई-दुर्ग के समस्त कार्यकारिणी की सराहना करते हुए अध्यक्ष छोटेलाल पारधी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
*****************************



















Comments