ChhattisgarhDurg-Bhilai

दुर्ग ब्रेकिंग ; भाई की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा … मामूली विवाद बना था बड़े भाई की हत्या का कारण

0

शिवगढ़ प्रेस : दुर्ग : दुर्ग :- लगभग 2 साल पूर्व दुर्ग के सिकोला बस्ती में छोटे भाई बसंत यादव ने मामूली विवाद पर अपने बड़े भाई धनराज यादव और भाभी गीता यादव को टांगिया से मार दिया था जिससे घटनास्थल पर ही धनराज यादव की मृत्यु हो गई थी इस मामले में उपलब्ध है साक्ष्य के आधार पर आज दुर्ग जिला न्यायालय ने अभियुक्त बसंत यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

जिला लोक अभियोजक बालमुकुंद चंद्राकर ने इस प्रकरण के बारे में बताया कि सिकोला बस्ती में अपने घर पर गीता यादव में पति धनराज यादव के साथ टीवी देख रही थी बाहर रूम में देवर बसंत यादव ब्लूटूथ से आवाज कनेक्ट कर तेज आवाज में गाना सुन रहा था आवाज काम करने की बात को लेकर दोनों भाइयों में वाद विवाद हुआ। उसके बाद तैश में आकर छोटे भाई बसंत यादव ने अपने बड़े भाई धनराज यादव और भाभी गीता यादव पर टांगिया से वार किया‌ जिस दिन मौके पर ही धनराज यादव की मृत्यु हो गई । इस पूरे मामले में उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर दुर्ग जिला न्यायाधीश नीरा यादव की कोर्ट ने अभियुक्त बसंत यादव को भा द वि 302 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई और ₹1000 अर्थ दंड लगाया गया है।

बालमुकुंद चंद्राकर, जिला लोक अभियोजक दुर्ग

Vaibhav Chandrakar

राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में शरद , अनिल एवं इर्फान की टीम को मिला स्वर्ण पदक

Previous article

मचांदुर चौकी प्रभारी श्याम सिंह नेताम के स्थानांतरण पर दी भावभीनी विदाई

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Chhattisgarh