Chhattisgarh

गातापार (बेल्हारी) के आदर्श सामूहिक विवाह में 16 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, मुख्यमंत्री भी पहुंचे नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने

0

57 लाख के कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया गया

शिवगढ़ प्रेस : दुर्ग : पाटन : तहसील साहू संघ पाटन द्वारा आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह एवं तहसील स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव,भामाशाह जयंती का आयोजन 21 एवं 22 अप्रेल को ग्राम गातापार में आयोजित किया गया। जिसमें आज 22 अप्रैल को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 16 नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे। आज समाज द्वारा 1007 दीप का प्रज्वलन कर माँ कर्मा देवी की महाआरती कर, कर्मा महोत्सव व दानवीर भामाशाह जयंती के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति एवं अतिथि समागम हुआ।

इसके पश्चात बारात स्वागत एवं वैवाहिक संस्कार पाणिग्रहण का कार्यक्रम हुआ जिसमें मुख्यमंत्री ने नव जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके मंगलमय भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि साहू समाज द्वारा पिछले 20 वर्षों से सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने समाज सदैव आगे बढ़ता रहे इसके लिए निरंतर चिंतन और समीक्षा पर जोर दिया। उन्होंने आगे अपने वक्तव्य में कहा कि सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव लाना शासन की हमेशा से प्राथमिकता रही है और इसी दिशा में शासन निरंतर कार्य भी कर रहा है। इस अवसर पर उन्होंने सांस्कृतिक दिशा में शासन की पहल पर भी चर्चा की जिसमें उन्होंने राजीम मांघि पुन्नी मेला का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि राजिम में इसके लिए 55 एकड़ जमीन स्वीकृत की गई जहां पहुंच मार्ग बनाने से लेकर साधु व संत जनों के लिए धर्मशाला का निर्माण, डोम का निर्माण व अन्य निर्माण कार्य योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने तहसील साहू समाज के युवा सामाजिक भवन के लिए 50 लाख की घोषणा की इसके साथ ही उन्होंने गातापार तलाब सौंदर्यीकरण की घोषणा भी की।

इसके पूर्व उन्होंने कार्यक्रम के प्रारंभ में 57 लाख के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन भी किया। जिसमें पानी टंकी गातापार 25 लाख, सार्वजनिक शौचालय 3.50 लाख, रंगमंच गातापार 3 लाख, रंगमंच उमरपोटी 2 लाख, शासकीय उचित मूल्य की दुकान एवं गोडाउन 10 लाख, सामुदायिक भवन गातापार 6.5 लाख, कर्मा भवन जीर्णोद्धार 2 लाख सहित 52 लाख का लोकार्पण तथा 5 लाख की राशि से शीतला प्रांगण जीर्णोधार कार्य का भूमि पूजन सम्मिलित है।

गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कार्यक्रम में समाजिक संगठन को संबोधित करते हुए समाज के पदाधिकारियों को प्रत्येक निर्णय सामाजिक हित में लेने की बात कही। उन्होंने सामाजिक सदस्यों को नियमावली में प्रस्तुत बिंदुओं का चिंतन करने व सामाजिक समरसता को बनाएं रखने की बात भी कही।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री आशीष वर्मा, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू,
डॉ. दयाराम साहू (पूर्व विधायक गुण्डरदेही), एवं अन्य जनप्रतिनिधि व समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

=====≠======≠======≠=====≠===

Vaibhav Chandrakar

रायपुर : मुख्यमंत्री ने किया कृषक सभागार भवन, नव निर्मित क्लस्टर क्लासरूम भवन, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विवि कैम्प कार्यालय का उद्घाटन

Previous article

अपनी परंपरा के निर्वहन के साथ ही ग्रामीणों की एकजुटता की अनूठी मिसाल है यह आयोजन

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Chhattisgarh