शिवगढ़ प्रेस – दुर्ग l दुर्ग :- लहरों के साथ तो सभी चलते हैं लेकिन लहरों के विपरीत चलने वाला ही महान बनता है ।
यही बात मैंने ट्रैफिक पुलिस को समझाया , उसने फिर भी चालान काट दिया । कुछ यही रिएक्शन था हाथ में चालान लिए हुए इस वीडियो में दिख रहे युवक का …….
आखिर क्या हुआ यह घटना इस वीडियो में देख कर समझ सकते हैं और आइए जानते हैं इस मामले के बारे में –
भिलाई की सड़क पर एक बिगड़े नवाब ने कुछ जोशीले अंदाज में अपनी हाई स्पीड बाइक ऐसी लहराई कि आस पास चलने वालों की तो जान पर बन आई। किसी ने तत्परता दिखाते हुए जोश खरोश से भरे उस युवक की वीडियो बना कर दुर्ग पुलिस को पोस्ट कर दी । फिर क्या था दुर्ग के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव मतलब बेहतर कानून व्यवस्था । तुरंत लहरों के साथ अपनी बाइक लहराने वाला युवक चालान की कॉपी दिखाते नजर आया । दुर्ग पुलिस ने दुर्ग पुलिस के फेसबुक पेज पर वीडियो पोस्ट कर सीधे संदेश दिया की जिले की कानून व्यवस्था तोड़ने वालों के लिए कोई कोताही नहीं बरती जाएगी और यदि किसी भी प्रकार से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है तो उसका वीडियो या फोटो आप भी दुर्ग पुलिस को भेजकर खिसकी हुई मानसिकता का इलाज समय पर करा सकते हैं ताकि आम जनता को घटना दुर्घटना से बचाया जा सके ।



















Comments