दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत स्व सहायता समूह द्वारा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में लगाया गया था स्टाल
शिवगढ़ प्रेस – दुर्ग l कुम्हारी :- राज्य स्तरीय युवा महोत्सव अंतर्गत दिनांक 28 से 29 जनवरी को साइंस कालेज ग्राउंड में प्रदर्शनी सह बिक्री हेतु विभिन्न विभागों के स्टाल लगाये गये थे । जिसमें दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत गठित गायत्री महिला स्व सहायता समूह का स्टाल भी लगा हुआ था। जिसमें तारा अहमद द्वारा आर्टिफिशियल ज्वेलरी एवं विद्या चक्रधारी द्वारा मिट्टी के आलंकारिक बर्तनों की प्रदर्शनी सह बिक्री हेतु अलग अलग स्टाल लगाया गया था।

कार्यक्रम के समापन पर तारा अहमद के स्टाल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। तारा अहमद के स्टाल को पुरस्कार मिलने पर महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों काफी हर्ष है। कुम्हारी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी जितेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों को आगे लाने दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत नियमित प्रयास किया जा रहा है । इसी का परिणाम है कि महिलाओं को अब सार्वजनिक मंच में पुरस्कार प्राप्त हो रहा है। तारा अहमद बहुत सक्रिय सदस्य हैं वे नियमित रूप से स्टाल लगाकर अपना आजीविका संवर्धन कर रही है।




















Comments