ChhattisgarhProfiling

कुम्हारी नगर पालिका परिषद में शहरी पथ विक्रेताओं का सामाजिक आर्थिक प्रोफाइलिंग शुरू

0
स्वनिधि से समृद्धि  योजना अंतर्गत शहरी पथ विक्रेताओं का सामाजिक आर्थिक प्रोफाइलिंग कार्य

शिवगढ़ प्रेस – दुर्ग l कुम्हारी :- स्वनिधि से समृद्धि  योजना अंतर्गत शहरी पथ विक्रेताओं का सामाजिक आर्थिक प्रोफाइलिंग कार्य किया जा रहा है जिसमें हितग्राहियों का एवं उनके परिवार के लोगों की जानकारी ऑनलाइन भरी जा रही है । ऐसे हितग्राही जिन्होंने स्वनिधि योजना अंतर्गत ₹10000, ₹20000 एवं ₹50000 का लोन बैंक के माध्यम से लिया है वे सभी हितग्राही ऑनलाइन प्रोफाइलिंग में भाग ले सकते हैं प्रोफाइलिंग के बाद नगर पालिका में कैंप लगाया जाएगा जिसमें इन हितग्राहियों को शासन के विभिन्न विभागों जैसे महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, बैंक आदि जिसके लिए वह पात्र होंगे उन्हें उन योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा । जैसे गर्भवती महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना श्रम विभाग के विभिन्न योजना हेल्थ की विभिन्न योजना आदि से इन सभी को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।  पालिका से  सभी हितग्राहियों को टेलीफोन से बात कर सर्वे की सूचना दी जा रही है।  मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री जितेंद्र कुशवाहा ने सभी पथ विक्रेताओं को सर्वे में शामिल होने और अपनी सही- सही जानकारी देने का अनुरोध किया है । साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी अपने वार्ड के पथ विक्रेताओं को सर्वे में भाग लेने के लिए अनुरोध करने का आह्वान किया गया है ।

Vaibhav Chandrakar

5 करोड़ लागत की डामरीकृत मार्गो के नवीनीकरण कार्य का हुआ भूमिपूजन ….रिसाली निगम के नागरिकों को हर सुविधा मिले यही मेरी प्राथमिकता – ताम्रध्वज

Previous article

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के युवा कांग्रेस द्वारा पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन … विधानसभा अध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में किया गया प्रदर्शन

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Chhattisgarh