शिवगढ़ प्रेस । रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने 22 दिसंबर 2025 को राज्य पुलिस सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और 60 उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में दुर्ग जिला खासा प्रभावित रहा है, जहां से कई वरिष्ठ अधिकारी बाहर गए हैं तो कई नए चेहरे जिले को मिले हैं।
दुर्ग से ट्रांसफर होने वाले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
पद्मश्री तंवर – आईयूसीडब्ल्यू शाखा दुर्ग से जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा भिलाई
अभिषेक झा – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (विशेष आसूचना शाखा कैंप), बस्तर
दुर्ग से ट्रांसफर होने वाले उप पुलिस अधीक्षक
विनोद कुमार मिंज – डीएसपी (अजाक) दुर्ग से एसडीओपी मानपुर, जिला मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी
हेम प्रकाश नायक – डीएसपी (क्राइम) दुर्ग से डीएसपी पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर
अलेक्जेंडर किरो – डीएसपी (मुख्यालय) दुर्ग से नगर पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव
दुर्ग जिले में पदस्थ नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
मणि शंकर चंद्रा – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), दुर्ग
दुर्ग जिले में पदस्थ नए उप पुलिस अधीक्षक
प्रशांत सिंह पैकरा – एसडीओपी मानपुर से नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी दुर्ग
तनु प्रिया ठाकुर – डीएसपी (अजाक/क्राइम) राजनांदगांव से डीएसपी (मुख्यालय), दुर्ग
दिलीप सिंह सिसोदिया – डीएसपी (बालक विरुद्ध अपराध शाखा) राजनांदगांव से डीएसपी (अजाक/क्राइम), दुर्ग
श्रीमती चित्र वर्मा – नगर पुलिस अधीक्षक, दल्ली राजहरा से डीएसपी (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा), दुर्ग
यदुमनी सिदार – एसडीओपी चांपा, जिला जांजगीर-चांपा से डीएसपी (अजाक), दुर्ग
सशस्त्र बल में भी बदलाव
संतोष झरिया – सहायक सेनानी, 12वीं वाहिनी रामानुजगंज से प्रथम वाहिनी, भिलाई
वीरेंद्र कुमार नंदा – सहायक सेनानी, 4वीं वाहिनी माना रायपुर से प्रथम वाहिनी, भिलाई
प्रशासनिक मजबूती पर फोकस
गृह विभाग के इस व्यापक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और मजबूत व प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। दुर्ग जिले में नए अधिकारियों की तैनाती से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और विशेष शाखाओं की कार्यप्रणाली को नई धार मिलने की उम्मीद है।
****************************************************************

















Comments