AchievementChhattisgarhDr. Raman SinghDurg-Bhilai

दुर्ग के दिलीप ठाकुर ‘छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान’ से सम्मानित : 30 वर्षों की निस्वार्थ सेवा का मिला सम्मान:, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया अलंकृत

0

शिवगढ़ प्रेस / दुर्ग , – छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समाजसेवी दिलीप ठाकुर को उनके 30 वर्षों से अधिक समय से किए जा रहे निरंतर और निस्वार्थ सामाजिक कार्यों के लिए ‘छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के करकमलों से प्रदान किया गया। यह सम्मान समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक सेवा के क्षेत्र में उनके बहुआयामी योगदान की सशक्त पहचान है।

शिक्षा के माध्यम से बदली सैकड़ों ज़िंदगियां

दिलीप ठाकुर विगत तीन दशकों से ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के माध्यम से निर्धन और जरूरतमंद छात्रों को निःशुल्क शिक्षा, मार्गदर्शन और नैतिक मूल्यों की शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। आर्थिक अभाव के कारण पढ़ाई से वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है।

स्वास्थ्य और आध्यात्मिक सेवा में भी अग्रणी

दिलीप ठाकुर श्री सत्य साईं सेवा समिति के तत्वावधान में ग्रामीण क्षेत्रों में आध्यात्मिक सेवा, मानव मूल्यों का प्रचार और सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ ही जिला चिकित्सालय में जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों को सहयोग, संसाधन और सेवा उपलब्ध कराकर उन्होंने स्वास्थ्य सेवा तंत्र को मजबूत करने में भी सकारात्मक योगदान दिया है।

प्रशासनिक सहयोग से बनी अलग पहचान

दिलीप ठाकुर का कार्य केवल सामाजिक संगठनों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, केंद्रीय जेल प्रशासन और नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर कई जनहितकारी कार्यों को गति दी। उनका सहयोग प्रशासन के लिए हमेशा सकारात्मक और प्रेरणादायी रहा है।

सम्मान और उपलब्धियां 

यह पहला अवसर नहीं है जब दिलीप ठाकुर को सम्मानित किया गया हो। इससे पूर्व वे संयुक्त नेहरू पुरस्कार, मदर टेरेसा सम्मान, शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद रामाधीन गोंड, वीरांगना रानी दुर्गावती, गुरु रत्न राज्य स्तरीय सम्मान सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं। वहीं वर्ष 2025 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा उन्हें ‘मानव सेवा सम्मान’ से भी सम्मानित किया गया।

बधाइयों का लगा तांता

छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान मिलने पर जिला चिकित्सालय विभाग, श्री सत्य साईं सेवा समिति और ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दिलीप ठाकुर को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समाज सेवा के क्षेत्र में उनका यह सफर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

*************************************************************

Vaibhav Chandrakar

भिलाई में पति की मौत के बाद ‘टोन्ही’ बताकर प्रताड़ना, 5 लाख की मांग और बच्ची छीनी—न्यायालय के आदेश पर 498A में केस, महिला थाना कार्रवाई न करने पर सवाल

Previous article

भिलाई–दुर्ग में साइबर ठगी का जाल : WhatsApp ग्रुप से ट्रेडिंग एप तक ठगी का पूरा खेल, भिलाई के दो युवकों से 25 लाख से ज्यादा की साइबर धोखाधड़ी, मामले में अपराध दर्ज

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Achievement