AchievementChhattisgarhDurg-Bhilai

दुर्ग : समाजसेवी को सम्मान,,,

0

 

शिवगढ़ प्रेस / दुर्ग , – समाज सेवा और रचनात्मक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवी दिलीप ठाकुर को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान जिला चिकित्सालय की जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य, सत्य साई सेवा समिति के सक्रिय सदस्य एवं सत्यम शिवम् सुंदरम समिति के अध्यक्ष के रूप में लंबे समय से सेवा कार्य कर रहे ठाकुर को प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वन मंडल सदस्य नीलकंठ गढ़े तथा केंद्रीय गोंडवाना समाज धमधा गढ़ के सलाहकार सीताराम ठाकुर गरिमामय रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान जीवन दीप समिति, ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति, सत्य साई सेवा समिति और सत्यम शिवम् सुंदरम समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी श्री ठाकुर को बधाई दी और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि दिलीप ठाकुर विगत तीन दशकों से समाज सेवा, जरूरतमंदों की मदद और विभिन्न रचनात्मक कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। गरीबों की सहायता, पीड़ितों को संबल प्रदान करने और शिक्षा एवं जन विकास से जुड़े कार्यों में उनकी अहम भूमिका रही है। इन्हीं प्रयासों के चलते वे समाज में प्रेरणास्रोत के रूप में देखे जाते हैं।

यह पहला अवसर नहीं है जब उन्हें सम्मानित किया गया हो। इसके पूर्व भी विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा श्री ठाकुर को उनकी सेवाओं और कार्यों के लिए सम्मानित किया जा चुका है। निरंतर मिल रहे इन सम्मानों से समाजसेवा के क्षेत्र में उनकी प्रतिबद्धता और योगदान की पुष्टि होती है।

समाज के विभिन्न संगठनों ने विश्वास जताया है कि दिलीप ठाकुर के मार्गदर्शन और सेवा भाव से आने वाली पीढ़ी भी प्रेरित होगी और समाजहित में योगदान देने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

******************************

Vaibhav Chandrakar

तीजा पोरा महोत्सव,,,,

Previous article

दुर्ग में मानसून सक्रिय – दिनभर आंधी और बारिश का दौर जारी

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Achievement