AccidentDurg BrekingDurg PoliceDurg-Bhilai

दुर्ग में बेलगाम ट्रक का कहर: सुबह-सुबह मौत बनकर आया , चपेट में आई महिला की मौके पर मौत, चालक फरार

0

शिवगढ़ प्रेस । दुर्ग

दुर्ग शहर के पुलगांव चौक पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को दहला दिया। सुबह करीब 7 बजे काम पर जा रही एक महिला ट्रक की चपेट में आ गई। हादसा इतना भयावह था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए चौक पर अफरा-तफरी और जाम की स्थिति बन गई।

काम पर जा रही थी महिला, नहीं पहुंच सकी स्कूल

मृतिका की पहचान उत्तरा (उम्र लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है। वह कोल्हापुरी की निवासी थी और केपीएस स्कूल में स्टाफ के तौर पर झाड़ू- पोछा का काम करती थी। प्रतिदिन की तरह वह सुबह अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी। पुलगांव चौक से टर्न लेते समय यह हादसा हुआ, जिसने उसकी जिंदगी छीन ली।

टर्न लेते वक्त ट्रक ने कुचला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजनांदगांव की ओर से आ रहा ट्रक बालोद की दिशा में मुड़ रहा था। इसी दौरान ट्रक की चपेट में महिला आ गई। भारी वाहन की चपेट में आने से महिला का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। सड़क पर खून फैल गया, जिसे देख लोग सिहर उठे।

हादसे के बाद फरार हुआ चालक

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर रुकने के बजाय वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और ट्रक व चालक की तलाश जारी है।

पुलगांव चौक पर फिर उठे सुरक्षा के सवाल

यह कोई पहली घटना नहीं है। पुलगांव चौक पहले भी कई हादसों का गवाह रहा है। भारी वाहनों की बेलगाम आवाजाही और ट्रैफिक नियंत्रण की कमी आए दिन जानलेवा साबित हो रही है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। रोजी-रोटी के लिए घर से निकली उत्तरा की इस तरह मौत ने परिवार का सहारा छिन लिया।

***************************************************************

Vaibhav Chandrakar

दुर्ग में 3 और चिट्टा तस्कर गिरफ्तार : तस्करी का नेटवर्क पंजाब से दुर्ग-भिलाई तक फैला, 3 और तस्कर गिरफ्तार; लगातार कार्यवाही से सप्लाई की रीढ़ टूटी, नशे के नेटवर्क में अब तक 33 आरोपी धरे

Previous article

दुर्ग : राजेंद्र पार्क चौराहे पर स्थापित होगी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा, आदिवासी स्वाभिमान और संघर्ष की बनेगी पहचान

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Accident