कूर्मि भवन में होगा सामाजिक एकता का भव्य आयोजन
शिवगढ़ प्रेस , दुर्ग में दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज नगर इकाई का 22वां वार्षिक मिलन समारोह 22 फरवरी को कूर्मि भवन, सुभाष नगर में आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम में दुर्ग सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति रहेगी।
ये रहेंगे मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर इकाई दुर्ग के अध्यक्ष राकेश हरमुख करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दुर्ग महापौर अलका बाघमार, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन और प्रसिद्ध नाड़ी वैद्य वीरेंद्र कुमार देशमुख उपस्थित रहेंगे।
केंद्रीय पदाधिकारियों की भी मौजूदगी
विशेष अतिथियों के रूप में केंद्रीय अध्यक्ष योगेंद्र बेलचंदन, केंद्रीय उपाध्यक्ष केशव बंटी हरमुख, केंद्रीय महामंत्री ललित देशमुख, केंद्रीय महिला अध्यक्ष प्रीति देशमुख तथा केंद्रीय युवा अध्यक्ष हेमंत देशमुख शामिल होंगे।
समाज की एकता का मंच
इस अवसर पर राजनांदगांव, भिलाई, बालोद और दल्ली राजहरा नगर इकाइयों के अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहेंगे। वार्षिक मिलन समारोह समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का मंच बनेगा। आयोजकों ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
*****************************************************************

















Comments