शिवगढ़ प्रेस, – दिल्लीवार कुर्मी समाज के तीन दिवसीय वार्षिक अधिवेशन का समापन आज रविवार, 8 फरवरी को भव्य आयोजन के साथ होगा। द्वितीय दिवस पर अचानक आई प्राकृतिक आपदा के चलते स्थगित किए गए सभी सामाजिक, सांस्कृतिक और वैचारिक कार्यक्रम आज पूरे उत्साह और निर्धारित समय- सारिणी के अनुसार आयोजित किए जाएंगे।
आपदा के बाद लिया गया अहम निर्णय
प्राकृतिक आपदा की परिस्थितियों को देखते हुए अधिवेशन स्थल देवरी ख में समाज की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 7 फरवरी को प्रस्तावित समस्त कार्यक्रमों को स्थगित कर 8 फरवरी को अधिवेशन का समापन किया जाएगा, ताकि समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
सुबह से शुरू होंगे कार्यक्रम
समापन दिवस की शुरुआत प्रातः 8 बजे समाज के पुरोधाओं के माल्यार्पण से होगी। इसके बाद सुबह 9 बजे महिला समिति का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे से खुला अधिवेशन प्रारंभ होगा, जिसमें समाज की वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की दिशा पर मंथन किया जाएगा।
युवाओं और प्रतिभाओं का होगा सम्मान
दोपहर 12 बजे युवा समिति द्वारा दसवीं, बारहवीं, नीट, सीए, यूपीएससी, पीएचडी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं एवं कला-साहित्य से जुड़े प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। दोपहर 2 बजे खुले अधिवेशन में प्राप्त सुझावों का निराकरण किया जाएगा।
सम्मान, ध्वजावतरण और सांस्कृतिक संध्या
दोपहर 3 बजे सामाजिक सेवा सम्मान, खेती-खार एवं बारी-बखरी सम्मान प्रदान किए जाएंगे। शाम 5 बजे ध्वजावतरण के साथ निर्धारित सर्किल को ध्वज अंतरण किया जाएगा। रात्रि में भोजन के बाद रात 10 बजे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘रंग झरोखा’ की प्रस्तुति होगी।
**************************************************************


















Comments