शिवगढ़ प्रेस / दुर्ग,- केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में भाजपा जिला दुर्ग की उपाध्यक्ष श्रीमती हर्षा लोकमणि चंद्राकर ने बजट को विकाsसोन्मुखी, जनहितैषी और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में निर्णायक कदम बताते हुए इसका स्वागत किया है।
उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लगातार नौवीं बार बजट पेश करने पर बधाई देते हुए कहा कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ आम नागरिक के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने वाला साबित होगा।
आमजन और मध्यमवर्ग को राहत
श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि इस बजट में आमजन और मध्यमवर्ग की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा गया है। कर व्यवस्था में संतुलन, महंगाई को नियंत्रित करने के प्रयास और आवश्यक सेवाओं में निवेश से आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। बजट में किए गए प्रावधान देश की आर्थिक स्थिरता को और मजबूत करेंगे।
किसानों और ग्रामीण भारत पर फोकस
भाजपा नेता ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों और ग्रामीण भारत के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। कृषि क्षेत्र के लिए चलाई जा रही योजनाओं, सिंचाई, फसल बीमा और ग्रामीण अधोसंरचना के विस्तार से किसानों की आय बढ़ेगी और गांवों में विकास की नई संभावनाएं पैदा होंगी।
युवाओं और महिलाओं के लिए अवसर
उन्होंने बताया कि बजट में युवाओं के लिए कौशल विकास, रोजगार सृजन और स्टार्टअप को बढ़ावा देने वाले प्रावधान शामिल हैं। वहीं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाएं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करेंगी।
आत्मनिर्भर भारत की ओर मजबूत कदम
श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को मजबूती देता है। अधोसंरचना, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश से देश को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार का यह बजट देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और हर वर्ग को साथ लेकर समावेशी प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा।
******************************************************************


















Comments