CrimeChhattisgarhDurg PoliceDurg-Bhilai

दुर्ग पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’ एक्शन मोड में, अड्डेबाजों पर रातभर चली सख्त कार्रवाई, 27 आरोपी पकड़े गए

0

शिवगढ़ प्रेस, – दुर्ग जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा ऑपरेशन विश्वास के तहत एक व्यापक विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान शनिवार शाम से मध्य रात्रि तक चला, जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी कर शराब पीने और अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

तीनों अनुविभागों में एक साथ कार्रवाई

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यह अभियान दुर्ग, भिलाई नगर और छावनी तीनों अनुविभागों में एक साथ चलाया गया। दुर्ग अनुविभाग में नगर पुलिस अधीक्षक हर्षित मैहर, भिलाई नगर अनुविभाग में नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी एवं छावनी अनुविभाग में अनुविभागीय अधिकारी अनूप लकड़ा के नेतृत्व में 100 से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए गए।

चौक-चौराहों और संदिग्ध अड्डों पर छापेमारी

पुलिस टीमों ने चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थानों एवं चिन्हित संदिग्ध अड्डों पर सघन चेकिंग की। इस दौरान अड्डेबाजी कर शराब का सेवन करने वाले तथा अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से शराब की बिक्री करने वालों को मौके पर पकड़ा गया।

27 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 27 प्रकरण दर्ज किए गए। थाना पद्मनाभपुर में 8, थाना दुर्ग, मोहन नगर एवं पुलगांव में 3-3, नेवई, जामुल एवं पुरानी भिलाई में 2-2, सुपेला, वैशाली नगर एवं अंजोरा में 2-2 तथा छावनी, खुर्सीपार, जामगांव एवं नगपुरा में 1-1 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। पांच व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 150 से अधिक पौवा शराब जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में मिथलेश साहू (40 वर्ष, गंजपारा दुर्ग), बादशाह खान (21 वर्ष, धमधा), टी. पार्वती (50 वर्ष, गौतम नगर खुर्सीपार), भारत भूषण टंडन (33 वर्ष, पुरानी बस्ती सुपेला) और नारायण साहू (22 वर्ष, चरोदा पुरानी भिलाई) शामिल हैं।

लगातार जारी रहेगा अभियान

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस की इस सख्ती से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है और आम नागरिकों ने पुलिस की पहल का स्वागत किया है।

*******************************************************************************************************************************

Vaibhav Chandrakar

दुर्ग के सेवा योद्धा का सम्मान ; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समाजसेवी दिलीप ठाकुर को किया सम्मानित

Previous article

दुर्ग में पकड़ा गया बीएसएफ का फर्जी जवान, पुलिस लिखे कार में घूम रहा था युवक , मोहन नगर पुलिस की सतर्कता से बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Crime