CrimeChhattisgarhDurg BrekingDurg Police

दुर्ग में अधजली लाश की सनसनी… 24 घंटे में खुला ब्लाइंड मर्डर! प्रेम-प्रसंग में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी प्रेमी विजय बांधे गिरफ्तार

0

शिवगढ़ प्रेस , – दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पुरई–करगाड़ीह पाउवारा नहर के पास स्थित खेल मैदान में एक महिला का अधजला शव मिला। बिना पहचान, बिना किसी गवाह और बिना किसी संकेत के मिले इस शव ने पुलिस के सामने एक चुनौतीपूर्ण ब्लाइंड मर्डर खड़ा कर दिया। लेकिन दुर्ग पुलिस की सतर्कता और तेज़ कार्रवाई से मात्र 24 घंटे में इस अंधे कत्ल का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधजली लाश मिलने से फैली दहशत

सोमवार 08 दिसंबर 2025 की सुबह ग्राम पुरई के कोटवार केवलदास मानिकपुरी ने पुलिस को सूचना दी कि नहर के पास खेल मैदान में एक अज्ञात महिला का अधजला शव पड़ा है। सूचना मिलते ही एस एस पी , ए एस पी (ग्रामीण), पाटन SDOP (क्राइम), एफएसएल, डॉग स्क्वॉड, ACCU और उतई थाना प्रभारी की टीम मौके पर पहुंची।

स्थल निरीक्षण में स्पष्ट था कि हत्या के बाद शव को जलाया गया था, ताकि पहचान मिटाई जा सके और साक्ष्य नष्ट हों।

छह टीमों की मेहनत—सीसीटीवी से शुरू हुई तलाश

एसएसपी ने इस ब्लाइंड मर्डर को गंभीरता से लेते हुए तुरंत 6 विशेष टीमों का गठन किया।
टीमों ने— दुर्ग व आसपास के जिलों में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्टों की जांच की, घटना स्थल तक आने-जाने वाले सीसीटीवी फुटेज खंगाले, इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई।


इसी दौरान पता चला कि थाना सुपेला में उर्मिला निषाद (30 वर्ष), निवासी गौतम नगर की गुमशुदगी दर्ज की गई है।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

उर्मिला के गुम होने की रिपोर्ट उसके साथी विजय बांधे ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब उससे पूछताछ शुरू की तो उसका व्यवहार संदिग्ध लगा। मनोवैज्ञानिक तरीके से दबाव बनाने पर विजय टूट गया और उसने पूरा सच उगल दिया।

उसने बताया कि – वह केटरिंग का काम करता है और उर्मिला भी पिछले 2-3 साल से साथ काम कर रही थी।

इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। विजय शादीशुदा है और उसकी पत्नी गर्भवती है। उर्मिला उस पर शादी के लिए दबाव डालती थी। पैसों के लेनदेन को लेकर भी दोनों के बीच विवाद रहता था। लगातार तनाव से परेशान होकर विजय ने प्रेमिका को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

योजना, हत्या और आग से जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश

विजय ने पहले सुपेला हार्डवेयर लाइन से धारदार चापर खरीदा और उमरपोटी पेट्रोल पंप से बोतल में पेट्रोल भरवाया। 7 दिसंबर की शाम वह उर्मिला के घर पहुंचा और उसे “पाटन शादी में काम” का बहाना बनाकर बाइक से उतई ले आया।

पुरई करगाडीह रोड के पास सुनसान नहर किनारे दोनों ने मोमोज खाया, तभी दोनों में फिर विवाद हुआ। मौका पाते ही विजय ने चापर से उर्मिला के गले पर वार किया। उर्मिला गिर पड़ी तो उसने दोबारा हमला किया और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पहचान पूरी तरह मिटाने के लिए आसपास के पैराग्रास को भी आग में झोंक दिया। इसके बाद वह बाइक से सीधे करगाड़ीह गांव लौट गया।

आरोपी गिरफ्तार, कपड़े बरामद

पुलिस ने आरोपी के खून लगे कपड़े जब्त किए और उसे 09 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इस वारदात में कोई और व्यक्ति शामिल था।

चुनौतीपूर्ण केस में सफलता

एसएसपी के निर्देशन और छह टीमों की मेहनत से मात्र 24 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया गया। उर्मिला की पहचान, हत्या का तरीका, आरोपी, हथियार और कपड़े— साक्ष्यों के साथ जुटाए गए हैं।

विवेचना जारी है, और किसी अन्य की संलिप्तता सामने आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

*************************************************************

Vaibhav Chandrakar

दुर्ग : टैंकर ड्राइवर से लूट,,रास्ता भटकना पड़ा भारी… रात 11 बजे टैंकर रोककर 4 युवकों ने की लूट; ड्राइवर की कॉलर पकड़कर घसीटा, सहायक ने बचाया

Previous article

दुर्ग संभाग में शिक्षा गुणवत्ता पर मंथन: मंत्री गजेन्द्र यादव ने ली कड़ी समीक्षा, डीईओ–बीईओ को दिए सख्त निर्देश , स्कूल शिक्षा मंत्री बोले— “गुणवत्ता जमीन पर दिखनी चाहिए, नहीं तो होगी जवाबदेही तय”

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Crime