CrimeDurg PoliceDurg-Bhilai

दुर्ग : टैंकर ड्राइवर से लूट,,रास्ता भटकना पड़ा भारी… रात 11 बजे टैंकर रोककर 4 युवकों ने की लूट; ड्राइवर की कॉलर पकड़कर घसीटा, सहायक ने बचाया

0

शिवगढ़ / प्रेस , – दुर्ग जिले के बोरी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक टैंकर चालक से हुई लूट की वारदात ने ग्रामीण इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गूगल मैप के भरोसे रास्ता ढूंढ रहे ड्राइवर व उसके हेल्पर की रात 11 बजे बिरेझर गांव के प्रवेश द्वार के पास चार अज्ञात युवकों से आमना–सामना हो गया। आग तापते बैठे ये युवक अचानक दौड़कर आए, टैंकर रोकवाया और चालक के साथ मारपीट करते हुए मोबाइल, पर्स व जरूरी दस्तावेज लूट ले गए।

गूगल मैप से गलत दिशा… और फिर वारदात

अभियोगी वंशराज यादव (50 वर्ष), मूलतः इलाहाबाद निवासी, वर्तमान में ग्राम गुजरा (रायपुर) से टैंकर चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम वे अपने हेल्पर अंकित यादव के साथ टैंकर (CG06 HE 6113) में गुजरा-लखौली इंडियन ऑइल डिपो से डीजल–पेट्रोल लेकर राजनांदगांव जिले के सहसपुर–दल्ली मार्ग स्थित ओम शांति फ्यूल पंप गए थे। पेट्रोल–डीजल खाली करने के बाद वे रात में लौट रहे थे, तभी गूगल मैप ने उन्हें गांव के रास्ते में मोड़ दिया, जिसके कारण वे मुख्य मार्ग भटक गए।

ब्रेकर पर धीमी हुई रफ्तार, तभी सामने आ गए युवक

रात 11 बजे के करीब टैंकर जैसे ही ग्राम बिरेझर के प्रवेश द्वार के पास स्पीड ब्रेकर पर धीमा हुआ, तभी आग ताप रहे 3–4 युवक अचानक दौड़ते हुए सामने आ गए। उन्होंने गाड़ी रुकवाकर ड्राइवर की साइड का दरवाजा खोल लिया।
वंशराज ने बताया, “वे लोग गाली–गलौज करते हुए कॉलर पकड़कर और पैर खींचकर मुझे नीचे उतारने की कोशिश कर रहे थे। हेल्पर अंकित ने किसी तरह बीच-बचाव किया। तभी उनमें से एक ने मेरे शर्ट की जेब टटोली और कीपैड मोबाइल (Itel) निकाल लिया। दूसरे ने पैंट की जेब से पर्स छीन लिया, जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड और 3,000 रुपए थे।”

स्ट्रीट लाइट जल रही थी, पहचान सकता हूं—ड्राइवर

घटना स्थल पर स्ट्रीट लाइट जल रही थी। चालक ने बताया कि वह हमलावरों को पहचान सकता है। लूट के बाद दोनों डरे हुए मुख्य मार्ग पर पहुंचे और एक पेट्रोल पंप के पास रुककर रात बिताई।

सुबह रिपोर्ट, BNS की धारा 126(2), 309(4) के तहत मामला दर्ज

सुबह 8:30 बजे वे चौकी लिटिया–सेमरिया पहुंचे, जहां उनके बयान पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
सउनि धनेन्द्र पांडेय ने मामले में अज्ञात 3–4 आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 126(2) (लूट) और 309(4) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस अब हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए गांव के CCTV, मुख्य मार्ग और आसपास के संदिग्ध ठिकानों की पड़ताल कर रही है।

***************************************************************

Vaibhav Chandrakar

एक गांव… आठ अजगर… और दहशत! दुर्ग के घोटवानी गांव में अजगरों की पैठ’, एक ही दिन में दो पकड़े गए,,,खेत–खलिहान में अजगरों का आतंक ,,

Previous article

दुर्ग में अधजली लाश की सनसनी… 24 घंटे में खुला ब्लाइंड मर्डर! प्रेम-प्रसंग में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी प्रेमी विजय बांधे गिरफ्तार

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Crime