EducationChhattisgarhDurg-Bhilai

दुर्ग : “बच्चों की मुस्कान में मनाया जन्मदिन: समाजसेवी नेहा अचल सूरी ने मेड़ेसरा संकुल में 500 से अधिक विद्यार्थियों को बांटा केक”

0

शिवगढ़ प्रेस दुर्ग , – दुर्ग ज़िले के धमधा ब्लॉक के मेड़ेसरा संकुल केन्द्र में उस समय उत्साह और खुशियों का अद्भुत माहौल देखने को मिला, जब समाजसेवी श्रीमती नेहा अचल सूरी ने अपने जन्मदिन को एक अनूठे और प्रेरणादायी तरीके से मनाते हुए 500 से अधिक बच्चों को केक वितरित किए। इस सेवा-भाव से भरे आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार राधेश्याम जी शामिल हुए, जिन्होंने इस मानवतावादी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

इस कार्यक्रम ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित “न्योता भोजन प्रोग्राम” के उद्देश्यों—बच्चों के पोषण, सहभागिता और सौहार्दपूर्ण वातावरण—को और मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया। बच्चों के लिए वितरित केक की अनुमानित लागत ₹22,000 रही, जिसे पूर्णतः सेवा भाव से पूरा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल समन्वयक सिद्धार्थ सिंह का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण रहा, जिनके मार्गदर्शन से पूरा आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। वहीं, कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती मंजू सिंह ने वितरण व्यवस्था एवं बच्चों की गतिविधियों को उत्कृष्ट तरीके से संभाला।

स्कूल के प्रधान पाठक अमरलाल केसरा ने सूरी परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल बच्चों के मन में खुशी और सामाजिक सद्भाव बढ़ाने वाली है तथा समाज के लिए प्रेरक उदाहरण है।

अपनी भावनाएँ साझा करते हुए नेहा अचल सूरी ने कहा कि “जन्मदिन को बच्चों की मुस्कान से जोड़ना ही उनकी सच्ची खुशी है।” उन्होंने आगे भी शिक्षा, पोषण और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान पूरे स्कूल परिसर में उल्लास, आनंद और उत्साह का खुशनुमा माहौल नजर आया।

************************************************************************

Vaibhav Chandrakar

दुर्ग : केंद्रीय जेल में नेत्र-दंत स्वास्थ्य शिविर… 109 बंदियों की जांच, 3 में मोतियाबिंद के लक्षण; 46 को दंत रोग

Previous article

दुर्ग : सेंट्रल जेल प्रशासन ने किया सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Education