शिवगढ़ प्रेस / दुर्ग , – नगर की सामाजिक संस्था ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति ने अपने रचनात्मक एवं जनसेवा कार्यों के तहत केंद्रीय जेल दुर्ग में पुरुष बंदियों के लिए नेत्र एवं दंत जांच शिविर आयोजित किया। शिविर में बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ उन्हें रोगों की रोकथाम और देखभाल को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

नेत्र परीक्षण जिला चिकित्सालय नेत्र विभाग के पूर्व नेत्र सहायक अधिकारी अरुण सिंह के निर्देशन में किया गया। टीम में नेत्र सहायक अर्पिता फिलिप, संस्कार चंद्राकर, तोमन साहू, अंचल साहू, निकिता और प्रियंका शामिल थीं। जांच में कुल 109 बंदियों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिनमें 3 बंदियों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। कई अन्य बंदियों को शुरुआती नेत्र समस्याओं के लिए उपचार संबंधी सलाह दी गई।
दंत परीक्षण एवं मार्गदर्शन शिविर का संचालन डॉ. पायल पाटिल ने किया। कुल 46 बंदियों के दंत परीक्षण में कई को पायरिया, दांत सड़ने और मसूड़ों के संक्रमण जैसी समस्याएं पाई गईं। इन्हें आवश्यक दवाएं और उपचार संबंधी परामर्श प्रदान किया गया।
समिति की ओर से सीताराम ठाकुर, दिलीप ठाकुर, आर.के. तिवारी और रमेश साहू ने शिविर संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं जेल प्रशासन से अधीक्षक मनीष शंभाकर, प्रभारी उप जेल अधीक्षक ए.के. साव, फार्मासिस्ट डी.एस. कोसरे, प्रभारी अष्टकोण अधिकारी अरुण त्रिपाठी, प्रहरी गोपाल कश्यप, मुख्य प्रहरी रमेश खारसे और प्रहरी राजेश साहू का सहयोग उल्लेखनीय रहा।
शिविर के माध्यम से बंदियों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की पहल की सराहना की गई।
**************************************************************
















Comments