Social ActivitiesDurg-Bhilai

दुर्ग में सार्वजनिक वाचनालय

0

शिवगढ़ प्रेस / दुर्ग ; भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ दुर्ग जिला इकाई ने रविवार को मीनाक्षी नगर स्थित केसरी नंदन हनुमान मंदिर प्रांगण में आम जनता के पठन हेतु सार्वजनिक वाचनालय का शुभारंभ किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संस्कृत भाषा के विद्वान प्रो. महेश चंद्र शर्मा ने वाचनालय का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर महासंघ के पांच सदस्यों ने मिलकर 75 साहित्यिक कृतियां वाचनालय को भेंट कीं। शुरुआत से ही इस पुस्तकालय को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। महासंघ के जिला अध्यक्ष बी.के. वर्मा ने बताया कि उनकी पहल पर यह वाचनालय खोला गया है, ताकि हर वर्ग के लोग पुस्तकों के अध्ययन से लाभ उठा सकें।

वाचनालय प्रतिदिन शाम 5 से 7 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। यहां कोई भी व्यक्ति बैठकर किताबें पढ़ सकता है या फिर पुस्तकें आबंटित कराकर घर भी ले जा सकता है। खास बात यह है कि यह सुविधा पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध होगी।

अध्यक्ष वर्मा ने आगे बताया कि आने वाले दिनों में वाचनालय में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित किताबें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे न केवल बुजुर्ग बल्कि युवा वर्ग भी लाभान्वित होगा। उनका कहना है कि वाचनालय का उद्देश्य समाज में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं को ज्ञान के माध्यम से भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में पेंशनर्स महासंघ के पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। आयोजन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वाचनालय जैसी पहलें समाज को ज्ञानवर्धन की दिशा में मजबूत आधार देती हैं।

इस वाचनालय को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में यह अध्ययन का केंद्र बनेगा और आमजन से लेकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं तक को पुस्तकों का अमूल्य खजाना उपलब्ध कराएगा।

******************************************************

Vaibhav Chandrakar

दुर्ग : गोंडवाना भवन में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह

Previous article

दुर्ग : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर आयोजन

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *