Durg DistrictUncategorized

मेड़ेसरा संकुल में हुआ ससम्मान विदाई समारोह

0

शिवगढ़ प्रेस , दुर्ग – दुर्ग जिले मेड़ेसरा संकुल के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोड़िया एवं मेड़ेसरा के प्रधान पाठक राम राजेश साहू एवं महेश साहू के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला मेड़ेसरा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संकुल के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सेवानिवृत्त प्रधान पाठक को विदाई देने उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन मंजू सिंह ने किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम मेड़ेसरा से नवनिर्वाचित सरपंच राजेश्वरी विनोद लहरे एवं धमधा जनपद पंचायत के अध्यक्ष लिमन साहू विशेष रूप से आमंत्रित थे।

विदाई समारोह में दोनों सेवानिवृत्ति प्राप्त करने वाले प्रधान पाठकों ने अपने जीवन परिचय और शिक्षकीय कार्य में आने तक एवं शिक्षकीय सेवा के कार्यकाल के साथ सेवा की पूर्णता तक की बातों को साझा किया। महेश साहू ने बताया कि वे शिक्षकीय कार्य में लगभग 44 वर्षों तक अपना योगदान दिया है उनके पढ़ाये हुए कई छात्र-छात्राएं विभिन्न पदों पर पहुंच कर उनका नाम रोशन कर रहे हैं । उन्होंने अपने अनुभव का पूर्ण उपयोग शिक्षकीय कार्य में किया है | राम राजेश साहू ने विदाई समारोह को रामायण के प्रवचन के रूप में राम लक्ष्मण और सीता के वन गमन के उदाहरण से समझाया। उन्होंने बताया कि लगभग अपने सर्विस काल में करीब 8 स्कूलों में अध्यापन कार्य किया है और इस अध्यापन काल में वे कभी भी काम को लेकर के तनाव में नहीं आए सारे काम बड़े मनोयोग से किया उन्होंने अपने स्टाफ के शिक्षकों को धन्यवाद दिया ।जिन्होंने उनका सर्विस काल तक बखूबी साथ निभाया। प्रधान पाठकों ने बताया कि जब वे शिक्षा की कार्य को प्रारंभ किया तब संसाधन की कमी थी पैदल ,साइकिल या बैलगाड़ी से अपने स्कूलों तक पहुंचना होता था और इंटरनेट मोबाइल का जमाना नहीं था सारे काम को कागज में लिखकर के किया जाना पड़ता था और बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता था लेकिन आज के इस युग में काम सरलता से हो जाता है भले ही काम का दबाव बढ़ गया है लेकिन आधुनिक युग के संसाधन उपलब्धता के कारण काम में सरलता रहती ही है कम संसाधन होते हुए भी हम सभी अपना काम बखूबी तरीके से निभाते थे ।उन्होंने आने वाले समय में सभी शिक्षकों को तन ,मन और बड़े मनोयोग से शिक्षकीय कार्य को सेवा के बतौर करने की बात कही ।


कार्यक्रम में शैक्षिक समन्वयक सिद्धार्थ भुवाल ने भी मंच साझा किया। विदाई समारोह के साथ-साथ संतोषी निषाद एवं खिलावन साहू के पदोन्नति होने पर संकुल स्तर से उनका भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का समापन संकुल प्राचार्य रश्मि रंजन बांसियार ने किया उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से दोनों प्रधान पाठकों जिस निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है हमें भी इनका अनुसरण करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करना चाहिए ।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों ने अपने सम्माननीय प्रधान पाठकों को उपहार प्रदान करते हुए उनका नम्र आंखों से विदाई प्रदान की इस विदाई समारोह में मुख्य रूप से शिक्षक ब्रह्मानंद नाविक, उत्तम ठाकुर , प्रवीण कुमार ताम्रकार , सुनील बंछोर , रमाकांत कश्यप , देवी सिंह राजपूत, कमल ध्रुव , अमरलाल केसरा , प्रीति वर्मा , पुष्पलता साटकर, वेदव्रत ठाकुर , विद्या वर्मा, हेमलता चेलक, हेमलता सिंह,रुकमनी सोनी, प्रतिमा दुबे,वरुणा ताम्रकार, भूषण साहू,जानेश्वरी साहू सहित संकुल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं तथा दोनों प्रधान पाठकों के परिवार से आए सदस्य उपस्थित थे।

*********************************

Vaibhav Chandrakar

रायपुर : आंधी – तूफान से बिज़ली टावरों , लाइनो को भारी क्षति , जांबाज़ बिज़ली अमले ने चंद घंटों में शुरू की आपूर्ति , कुछ स्थानों पर रात भर चलेगा काम

Previous article

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में लोको पायलटों के कार्य वातावरण को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *