Dau Vasudev Chandrakar Kamdhenu University AnjoraChhattisgarhDurg-Bhilai

कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा में “समृद्ध किसान उत्सव” संपन्न

0

शिवगढ़ प्रेस / दुर्ग। :– कृषि विज्ञान केंद्र, अंजोरा दुर्ग के तत्वाधान में “समृद्ध किसान उत्सव” कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 7 जून 2024 को पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.आर.आर.बी.सिंह कुलपति दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय थे। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ.संजय शाक्य निदेशक विस्तार शिक्षा दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय एवं अधिष्ठाता पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्रीमती संगीता साहू सरपंच ग्राम पंचायत अंजोरा (ख), डॉ.आर.के.सोनवाणे कुलसचिव कामधेनु विश्वविद्यालय, आर्थर सेरावो डी.जी.एम. संचार फार्म इक्विपमेंट सेक्टर एवं दिलीप सिंह स्टेट हेड महिंद्रा ऐंड महिंद्रा लिमिटेड, ललित मोहन भगत उपसंचालक कृषि दुर्ग थे।

कार्यक्रम के पूर्व में अतिथियों द्वारा इस अवसर पर लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया, तत्पश्चात सरस्वती पूजा उपरांत कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिले के 31 प्रगतिशील किसानों को उनके खेती, पशुपालन कृषि यांत्रिकीकरण खाद्य- प्रसंस्करण आदि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसानों ने कृषि में नवाचार कर हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, नील क्रांति में उल्लेखनीय योगदान देकर अपनी आय में वृद्धि की है। प्रगतिशील कृषक एवं पशुपालक जिन्होंने वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि की है, वह अपने गांव समाज के अन्य किसानों को प्रेरित करें साथ ही रासायनिक खादों का प्रयोग कम कर जैविक खाद का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करें। कार्यक्रम के अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि जलवायु परिवर्तन का मानव जीवन के साथ खेती किसानी पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। प्रदेश में कृषि कार्य हेतु वर्षा जल एवं भूजल का उपयोग किया जा रहा हैं, भूजल स्तर नीचे जाने से उत्पादन प्रभावित हो रही है। इस समस्या के समाधान हेतु कृषि के क्षेत्र में नवाचार की आवश्यकता है। लागत काम करने एवं मुनाफा बढ़ाने के लिए कार्य करना होगा , मिश्रित खेती करने वाले किसान अपने आप में वैज्ञानिक है। दिलीप सिंह स्टेट हेड महिंद्रा एवं महिंद्रा लिमिटेड द्वारा किसानों के लिए महिंद्रा ट्रैक्टर्स द्वारा उत्पादित उपकरणों एवं ट्रैक्टर संबंधी जानकारी दी।

कार्यक्रम में रहे उपस्थित

इस अवसर पर विशेष रूप से कृषि जागरण पत्रिका के अब्दुस समद, विवेक कुमार राय, रोहित सिंह, विश्वविद्यालय के विभिन्न निदेशक, प्राध्यापक आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कृषि विज्ञान केंद्र अंजोरा के डॉ. निशा शर्मा एवं आभार प्रदर्शन डॉ. विकास खुणे कार्यक्रम समन्वय द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कृषि विज्ञान केंद्र अंजोरा एवं पशुचिकित्सा महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ.दिलीप चौधरी का सराहनी योगदान रहा। कार्यक्रम में जिले के लगभग 225 कृषकों ने भाग लिया।

===≠===≠===≠===≠===≠===≠==≠==

Vaibhav Chandrakar

दुर्ग : “विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर न्याय सदन दुर्ग में अनेक फलदार पौधे का किया गया रोपण

Previous article

बेमेतरा में आंधी-तूफान बाधित विद्युत आपूर्ति को कड़ी मेहनत से किया दुरुस्त …

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *